June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

विद्युत दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई…

विद्युत दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान विद्युत दुर्घटना के कारण मृत हो जाने वाले 02 व्यक्तियों के परिजनों को 04-04 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। इसके अंतर्गत उन्होंने डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम ठेमाबुजुर्ग निवासी हेमलाल चुरेन्द्र के विद्युत दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ओमाबाई चुरेन्द्र को एवं रायपुरा निवासी समारू राम के विद्युत दुर्घटना में मृत होने पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मेहतरीन बाई को 04-04 लाख रूपये का आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों के विद्युत दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके उत्तराधिकारियों के लिए 04-04 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, नूतन कंवर एवं अजय किशोर लकरा सहित छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता एसके बंड सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!