June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

एनएसयूआई के प्रदेशव्यापी आंदोलन में उमड़ा छात्रों का जनसैलाब…

एनएसयूआई के प्रदेशव्यापी आंदोलन में उमड़ा छात्रों का जनसैलाब…

छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर पं. रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय का घेराव सम्पन्न।

प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों का घेराव: राजधानी में इंदिरा गांधी कृषि एवं आयुष विश्वविद्यालय में भी प्रदर्शन।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) छत्तीसगढ़ द्वारा छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर सोमवार, 6 अप्रैल को पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय का घेराव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया और छात्र हितों की आवाज बुलंद की।

घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने किया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय मुख्य गेट से प्रारंभ होकर विश्वविद्यालय परिसर तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल करने की मांग की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं और इन्हें लंबे समय से रोककर छात्रों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए जाते, तब तक एनएसयूआई का आंदोलन जारी रहेगा और इसे और तेज किया जाएगा।

एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं के प्रति उदासीन हैं, जिसके चलते छात्रों को अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चुनाव की घोषणा नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

घेराव कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, प्रशांत गोस्वामी, शान्तनु झा, संकल्प मिश्रा, निखिल वंजारी, विवेक यदु, रितेश दीक्षित, महताब हुसैन, विशाल कुकरेजा, हरिओम तिवारी, वैभव मुंजेवर, पुनेशवर लहरे, अंकित पांडेय, भक्तेश्वर वैष्णव, ओज प्रकाश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।

प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत इसी दिन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संगठन महामंत्री हेमंत पाल के नेतृत्व में घेराव किया गया । एवं आयुष विश्वविद्यालय में भी एनएसयूआई द्वारा धमतरी जिला अध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में घेराव कर प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!