June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

डीजल में उद्योगों से 17, आम जनता से 23 प्रतिशत वसूल रही है भाजपा सरकार…

डीजल में उद्योगों से 17, आम जनता से 23 प्रतिशत वसूल रही है भाजपा सरकार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भाजपा सरकार पर उद्योगपतियों से डीजल में 17 प्रतिशत एवं आम जनता से 23 प्रतिशत वेट टैक्स वसूलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने उद्योगों से 17 प्रतिशत एवं आम जनता से 23 प्रतिशत वेट एवं 1 रू. अतिरिक्त डीजल में वसूल रही है। भाजपा के कुशासन के कारण हर वर्ग पीड़ित है। सभी वर्गो को राहत देने वेट में और कटौती करना चाहिए। आखिर डबल इंजन की सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को राहत देने के लिए क्यों काम कर रही है? केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों के फायदा के लिए पेट्रोल में 3 प्रतिशत एवं डीजल 10 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी में कटौती किया लेकिन उसका लाभ उद्योगों एवं आम जनता को नहीं मिल रहा है। एक्साइज ड्यूटी कटौती के बाद आम जनता को पेट्रोल खरीदने में राहत की जो उम्मीद थी वो तो मिला नहीं, बल्कि राज्य में पेट्रोल 1 रू. 15 पैसे और महंगा हो गया। भाजपा सरकार आखिर सभी वर्गो के हित में फैसला क्यों नहीं करती है? जिससे महंगाई से पीड़ित उद्योग, किसान, ट्रांसपोर्टर, बस ऑपरेटर और होटल, रेस्टोरेंट में डीजल भट्टी चलाने वाले को राहत मिल सके।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार के गलत नीतियों के चलते हर वर्ग पीड़ित और प्रताड़ित है। महंगाई की मार, उद्योग, व्यवसाय में मंदी, बल्कि बेरोजगारी से हर वर्ग पीड़ित है, ऐसे में सरकार को सर्वहारा वर्ग की चिंता करनी चाहिए। राहत देने उपाय करना चाहिए। प्रदेश में कमर्शियल गैस की कमी, डीजल की महंगाई से कारोबार ठप्प हो गया है। उद्योगों में उत्पादन 50 प्रतिशत गिरा है। होटल-रेस्टोरेंट में खाना महंगा हो गया है, स्थिति यह है कि आम जनता शादी-ब्याह के, मरनी-हरनी एवं अन्य पारिवारिक आयोजन में खाना बनाने कमर्शियल सिलेंडर के दिक्कत के चलते आयोजन नहीं कर पा रहे है। कई रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा गैस संकट के चलते बंद हो गये है। घरेलू गैस के लिए आम जनता परेशान है, ब्लैक मार्केटिंग हो रहा है, सरकार को इन समस्याओं को ध्यान देना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल, डीजल की महंगाई से हर वर्ग पीड़ित है उद्योगपति से लेकर किसान तक सभी हताश और परेशान है, ऐसे में राज्य सरकार डीजल खरीदी में जो राहत दे रही है उसे सबके लिए लागू करना चाहिए। डीजल में जब 6 रु की छूट दी जा सकती है तो पेट्रोल में भी 6रु प्रति लीटर की छूट देनी चाहिए। डीजल खरीदी में जो छूट दी जा रही है उसे तत्काल आम जनता के लिए भी लागू किया जाए जिससे महंगाई कम हो। किसानों को फसल लगाने में लागत मूल्य कम लगेगा। छोटे मझौले होटल व्यवसायी, बस यात्रियों को यात्रा के दौरान महंगी टिकट से राहत मिलेगा। ट्रांसपोर्ट में माल ढुलाई भाड़ा भी कम होगा। खाद्य सामग्री साग-सब्जी, फल-फ्रूट के दाम भी कम होंगे। सरकार को तत्काल डीजल पेट्रोल में आम जनता को भी 6 रु प्रति लीटर से अधिक की राहत देना चाहिये।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!