June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

भाजपा की गांव बस्ती चलो अभियान कांग्रेस की नकल…

भाजपा की गांव बस्ती चलो अभियान कांग्रेस की नकल…

भाजपा सरकार की वादाखिलाफी एवं जनविरोधी कार्यों से शहर से लेकर गांव तक जनता आक्रोशित।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भाजपा के स्थापना दिवस पर गांव बस्ती चलो अभियान शुरू करने पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की गांव चलो अभियान की नकल कर, अब भाजपा अपने स्थापना दिवस से गांव-बस्ती चलो अभियान शुरू कर रही है। पहले से ही कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ग्राम वार्ड बूथ समिति गठन करने गांव-गांव अभियान चला रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं वरिष्ठ नेतागण गांव-गांव जा रहे है, संगठन का विस्तार कर रहे है, जनता से संवाद कर रहे है। जनता का आक्रोश भाजपा सरकार के प्रति है, हर वर्ग में नाराजगी है। सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस महंगी बिजली, धान खरीदी में अनिमियता, रोजगार, बढ़ते अपराध, बढ़ते नशाखोरी, भ्रष्टाचार, सड़को की जर्जर हालत, पेयजल की समस्या, लचर शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, बंद पड़े विकास कार्य को शुरू करने की मांग एवं मोदी की गारंटी को पूरा कराने जनता की आवाज उठा रही है। इससे भाजपा घबराई हुई है। अब कांग्रेस के अभियान की नकल कर इन्हें सवा दो साल बाद गांव-बस्ती की याद आ रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस 15 हजार से अधिक गांव, वार्ड में जाकर समिति और बूथ कमेटी गठन कर रही है। वही भाजपा, कांग्रेस के अभियान की नकल तो कर रही है लेकिन सभी गांवों, बस्तियों में जाने से भी डर रही है इसलिये प्रत्येक विधानसभा में 200 से अधिक गांव है लेकिन भाजपा 50 चुनिंदा गांव में जा रही है। भाजपा को समझ में आ गया कि गांव में पीएम आवास का क़िस्त नहीं मिलना, प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण नहीं होना, महंगी बिजली एवं कटौती, धान खरीदी में गड़बड़ी, रवी फसल में धान फसल लगाने पर रोक, मनरेगा शुरू नहीं होना, अवैध शराब की बिक्री सहित अन्य विषयों से जनता में भारी नाराजगी है। इसलिये सभी गांवों, बस्तियों में जाने से बच रही है ताकि जनता के गुस्से का सामना न करना पड़े।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ने भाजपा से पूछा कि सुशासन तिहार में 44 लाख आवेदन आये थे उन आवेदनों का निराकरण क्यों नहीं हुआ? जब सरकार जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं कर पायी तो भाजपा संगठन क्या कर लेगी? सरकार के जिम्मेदार जनता से क्यों नही मिलते? भाजपा के कार्यकर्ता भी सरकार से नाराज है तो पहले भाजपा संगठन अपने कार्यकर्ताओं से मिल कर सरकार की फीडबैक ले? जनता तो परेशान है। ऐसे में कांग्रेस के कार्यक्रम का नकल कर भाजपा सफल नहीं हो सकती। ये कुछ भी कर ले जनता की सरकार के प्रति नाराजगी दूर नहीं होगी। जनता बदलाव पर उतारू है, बस समय का इंतजार कर रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!