June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करते 13 ट्रेक्टर और 1 हाईवा पकड़ाई…

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करते 13 ट्रेक्टर और 1 हाईवा पकड़ाई…

हरियर एक्सप्रेस, सारंगढ़/बिलाईगढ़। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के दिशा निर्देश पर बिलाईगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रफुल्ल रजक ने अपने क्षेत्र में अवैध रूप से खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन में संलिप्त वाहनों पर चौतरफा कार्यवाही किया है। ग्राम बेलटिकरी में पत्थर के अवैध उत्खनन कर लोड करते हुए कुल 6 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इन सभी वाहनों को बिलाईगढ़ थाना को अभिरक्षा में दिया गया है।

इसी प्रकार सरसीवां के नजदीक पेंड्रावन में रेती का अवैध परिवहन करते कुल 06 ट्रैक्टर्स को जब्त किया गया।जब्ती के दौरान इन वाहनों के पास पीएम आवास या अन्य वैध दस्तावेज नहीं थे। वहीं भटगांव में रेती का अवैध परिवहन करते जब्त वाहनों 1 हाइवा और 1 ट्रैक्टर को जब्त कर थाना भटगांव को अभिरक्षा में दिया गया। जब्ती के दौरान इन सभी वाहनों के पास पीएम आवास या अन्य कोई वैध दस्तावेज नही थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!