June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

चलती ट्रेन से धक्का देकर नाबालिग की हत्या, बॉयफ्रेंड समेत 3 हिरासत में…

चलती ट्रेन से धक्का देकर नाबालिग की हत्या, बॉयफ्रेंड समेत 3 हिरासत में…

हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका देविका वर्मा (14) 8वीं कक्षा की छात्रा थी और खैरागढ़ के चिचोला की रहने वाली थी।

जानकारी के अनुसार, देविका 28 मार्च को अपने घर से बिना बताए डोंगरगढ़ निवासी मोहन वर्मा के साथ निकली थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बताया जा रहा है। वे वैन गंगा एक्सप्रेस से कोरबा जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि गुस्से में आकर मोहन वर्मा ने देविका को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे नीचे गिरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

मामले में पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चारों युवक-युवती खैरागढ़ से डोंगरगढ़ पहुंचे और वहां से ट्रेन में सवार हुए थे।

घटना के बाद परिजनों ने 29 मार्च को ठेलकाडीह थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिलहाल मामले की जांच खैरागढ़ थाना पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और शाम तक पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!