March 19, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

आज करें चांद देखने का एहतमाम, नज़र आने पर मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन को करें खबर…

आज करें चांद देखने का एहतमाम, नज़र आने पर मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन को करें खबर…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी के बैजनाथपारा स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन दारुल यातामा द्वारा समाज के सभी लोगों से अपील की गई है कि आज 19/03/2026 को माहे रमज़ानुल मुबारक की 29 तारीख है। लेहाज़ा तमाम मस्जिदों के इमाम व मुतवल्ली और क़ौम व मिल्लत के ज़िम्मेदार हज़रात से गुज़ारिश हैं, कि आज बाद नमाज़ मग़रिब माहे शव्वालुल मुकर्रम का चाँद देखने का एहतेमाम करें, और अगर चाँद नज़र आए या कहीं से चाँद नज़र आने की ख़बर मिले, तो फौरन मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन से राबता करें। ताकि शरई तस्दीक हासिल कर ऐलान किया जा सके।

साथ ही एतिकाफ में बैठे हुए लोगों से कहा गया है कि एतिकाफ में बैठे हुए हज़रात से गुज़ारिश है, कि जब तक माहे शव्वालुल मुकर्रम का चांद नज़र आने का ऐलान ना हो तब तक अपना एतेकाफ हरगिज़ ना छोडे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews