March 12, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Education State

बिलासपुर शिक्षा संभाग में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू, डीपीसी बैठक 27 को…

बिलासपुर शिक्षा संभाग में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू, डीपीसी बैठक 27 को…

हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शिक्षा संभाग में शिक्षकों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है। संभाग के संयुक्त संचालक आर.पी. आदित्य ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को वरिष्ठता सूची से संबंधित जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं।

जारी निर्देश के अनुसार प्रशिक्षित स्नातक, स्नातकोत्तर सहायक शिक्षक, शिक्षक तथा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला (ई एवं टी संवर्ग) की 01 अप्रैल 2025 की स्थिति के आधार पर वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद पदोन्नति के लिए 27 मार्च 2026 को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित की जाएगी।

जारी किया गया कार्यक्रम

संयुक्त संचालक कार्यालय द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए पूरा कैलेंडर जारी किया गया है। इसके अनुसारः

13 मार्च 2026 – वरिष्ठता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन

17 मार्च 2026 – दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि

20 मार्च 2026 – अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन

24 मार्च 2026 जानकारी प्राप्त करना रिक्त पदों व पदोन्नति प्रस्ताव की

27 मार्च 2026 – विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक

संभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। समय पर जानकारी नहीं भेजने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

शिक्षक संगठनों ने उठाया था मुद्दा

इससे पहले छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक आर.पी. आदित्य से मुलाकात कर शिक्षकों की लंबित पदोन्नति का मुद्दा उठाया था और ज्ञापन सौंपा था।

संयुक्त संचालक ने उस दौरान आश्वासन दिया था कि पदोन्नति प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। अब कार्यालय द्वारा समय-सीमा तय करते हुए आदेश जारी किए जाने के बाद शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है।

टीचर्स एसोसिएशन ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि तय समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी कर लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों को जल्द लाभ मिलेगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews