March 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

कांग्रेस ने किया महिला पत्रकारों का ‘‘कलम वीरांगना सम्मान’’

कांग्रेस ने किया महिला पत्रकारों का ‘‘कलम वीरांगना सम्मान’’

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाली महिला पत्रकारों का सम्मान कांग्रेस संचार विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, राज्य सभा सदस्य फूलोदेवी नेताम, पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने शाल एवं मोमेंटो देकर महिला पत्रकार बहनों का सम्मान किया।

इस अवसर पर उद्बोधन देते हुये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को काम करते हुए देख कर सुखद अनुभूति होती है। पहले के जमाने में प्रिंट मीडिया में पूरे रायपुर में तीन-चार महिला पत्रकार ही दिखती थी। यह बड़ी उपलब्धि है कि आज रिपोर्टिंग और एंकरिंग दोनों ही स्थानों पर महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है। आज की नारी सशक्त हो गयी है। कांग्रेस पार्टी लगातार चार वर्षों से महिला पत्रकारों का सम्मान करते आ रही है। आप सबका यहां आना कांग्रेस के लिए गौरव का क्षण है। आजादी के समय से पत्रकारिता और पत्रकारों की अहम भूमिका रही है। आप सबका देश के नवनिर्माण लोकतंत्र को बचाने में बड़ी भूमिका है। महिला पत्रकारों के सम्मान की परंपरा आगे बढ़ाने के लिए संचार विभाग को बधाई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करना महिलाओं के लिये बड़ी चुनौती है आप सब इस चुनौती को बखूबी निभा रही है। आम सबको सम्मानित करके हमें खुशी हो रही है। विपक्ष के रूप में हमें मीडिया से विशेष संरक्षण की अपेक्षा रहती है। महिला पत्रकार देश के लोकतंत्र को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आम आदमी की आवाज पत्रकार होते है, आपका काम कठिन है, घर एवं काम में सामंजस्य बना कर जनता की सेवा करना महत्वपूर्ण है। हम सब आप को सेल्यूट करते है।

राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिला पत्रकार है यह देख कर सुखद आश्चर्य हो रहा है। महिला दिवस पर महिला पत्रकारों के सम्मान की यह परंपरा केवल छत्तीसगढ़ में देखने को मिलती है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं का सम्मान करती है। महिला पत्रकार देश के सामने एक मिसाल है जो अपनी कर्मठता से समाज की रक्षा करती है। खबरों की दुनिया में अपना मुकाम बनना बड़ी चुनौती है। जिसका आप सबने सामना किया है। कांग्रेस संचार विभाग को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देती हूं।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आप सबका सम्मान ग्रहण करने आना कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि है। महिला पत्रकार बहनें समाज में नारी की सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण है। पत्रकार के रूप में आपकी कर्मठता समाज के लिए प्रेरणा है। कांग्रेस संचार विभाग आपको सम्मानित करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

कार्यक्रम में ज्योति ठाकुर, सोनल भारद्वाज, शगुप्ता शिरीन, सुप्रिया पांडे, निधि प्रसाद, निशा द्विवेदी, तहसिन नाज, सोमा देवांगन, रजनी ठाकुर, तनु वर्मा, चित्रा पटेल, करिश्मा सोनी, मोनिका दुबे, तृप्ति सोनी, दामिनी बंजारे, रश्मि डोलिया, रसिका पाण्डेय, रिया साहू, अंबिका मिश्रा, किरण नायक, विनय त्रिवेदी, जिज्ञासा चंद्रा, रेखा क्रिस्टाफर, पूनम रितु सेन, शबनम यजमानी, सुधा बाघ, सीमा दुबे, प्राची पांडेय, पुष्पांजली साहू, वर्षा यादव, गुलेश पाल, मनीषा त्रिपाठी, वर्षा नामदेव, प्रियांशा लोजरस, फानिया देवांगन, शुभांगी सिंह, पूजा गुप्ता, आरती बेनिया, अंजली देवांगन, सोना राजपूत, ज्योति राव, रेणु तिवारी, आंकाक्षा दुबे, नेहा श्रीवास्तव, श्वेता शर्मा, शोभा यादव, छाया जायसवाल, श्वेता राय, महिमा पाण्डेय, सुरभि वर्मा, रूची निर्मलकर, साधना पाण्डेय, दिव्या टंडन, शारदा काछी, आहना पुंज, राजश्री थवाईत, पदमा कुलदीप, सारिका श्रीवास्तव, यशी राजे, तान्या देवांगन, पूजा पुजारा, वंशिका शाओके, रश्क गौरी खान, इफत खान, योगिता वाजपेयी, छाया चौधरी, सृष्टि पांडेय, खुशी अंसारी, रिचा सहाय, मुस्कान साहू, वाणी मिश्रा, लिंकी साहू, शिवानी शेरके, हेमा गोस्वामी, नौशिन परविन, कुमुद मिश्रा, सरस्वती गुरंग, मधुमिता पाल, अंकिता शर्मा, रितु अहिरवार, कुसुम बघेल, लेखिका सिन्हा, महिमा वर्मा, शकुंतला तरार, रत्ना पांडेय, सोमा सिंह, सोनाली शर्मा, निवेदिता साहू, अनुराधा गुप्ता, कंचन यादव, लिंकी साहू, अर्चना साहू, श्रुति जांगड़े, दीपांजली साहू, कृतिका त्रिवेदी, सुष्मिता राय, खुशबू ठाकरे, सिमरन मिश्रा, रीमा मिश्रा, रानी कन्नौजे, सुष्मिता श्रीवास्तव, निर्मला भारती, श्रेया घोसले, अनुषा श्रीवास्तव, प्रगति वाजपेयी, अर्पणा संचेती, पल्लवी ठाकुर, करूणा कुर्रे, का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता वंदना राजपूत एवं वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, आभार वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, वरिष्ठ नेता महेन्द्र छाबड़ा, डॉ. राकेश गुप्ता, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू बंजारे, अशोक राज आहूजा, प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, प्रकाश मणी वैष्णव, सौरभ साहू, ऋषभ चंद्राकर, शिल्पा देवांगन, नीता लोधी, दीप्ति दुबे उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews