March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया – दीपक बैज

मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया – दीपक बैज

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ‘‘अमेरिका ने भारत को छूट दी है कि वह युद्ध के कारण 30 दिनों तक रूस से तेल खरीद सकता है।’’ यह खबर देश को शर्मसार कर देने वाली है। यह खबर बताती है कि हमारी केंद्र सरकार, हमारा प्रधानमंत्री कितना कमजोर है। मोदी सरकार ने देश की संप्रभुता को गिरवी रख दिया है। अमेरिका होता कौन है हमे आदेश देने वाला? भारत सरकार प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका से इतना डर क्यों रहे है? अमेरिकी प्रधानमंत्री लगातार भारत के संबंध में टिप्पणी करते है, घोषणायें करते है, भारत सरकार मौन रहती है। प्रधानमंत्री यही है आपका 56 इंच का सीना कि एक दूसरा देश हमारे निर्णय लेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 140 करोड़ जनता को निराश किया है। यह भारत के लोगों के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कदम है।

भाजपा सरकार के संरक्षण में अफीम की खेती

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कल दुर्ग के समोदा गांव में एक खुलासा हुआ कि वहां पर एक फार्म हाउस के अंदर लगभग 8 एकड़ में अफीम की खेती हो रही थी। यह अफीम की खेती भाजपा नेता विनायक चंद्राकर करवा रहा था। विनायक चंद्राकर भाजपा के दुर्ग जिले का किसान मोर्चा का पूर्व अध्यक्ष है तथा वर्तमान में वह भाजपा के राईस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प का प्रदेश संयोजक है। भाजपा के सभी कार्यक्रमों में उसकी महत्वपूर्ण और सक्रिय भागीदारी रहती है। वह भाजपा का स्थापित नेता और प्रदेश पदाधिकारी है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, तोखन साहू, गृह मंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, भाजपा के राष्ट्रीय नेता अजय जामवाल, शिवप्रकाश सहित अनेकों नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में है। बिना सरकार के संरक्षण के कोई अफीम की खेती खुलेआम करे यह संभव नहीं है। भाजपा जब से सरकार में आई जुआ, सट्टा, शराब की तस्करी बढ़ गयी, नशे का कारोबार बढ़ गया, सत्ता में बैठे लोग इसको संरक्षण देते है। इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेकर गृह मंत्री इस्तीफा दें।

घरेलू गैस के दाम 60 रू., कामर्शियल 115 रू. बढ़ना केंद्र सरकार का जनता पर अत्याचार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज केंद्र सरकार ने घरेलू गैस के दाम में 60 रू. और कामर्शियल गैस के दाम में 115 की बढ़ोतरी केंद्र ने कर दिया है। अभी युद्ध को शुरू हुए 1 सप्ताह हुआ है केंद्र सरकार हांफने लगा। पिछले 8 साल से पेट्रोल, डीजल पर बेतहाशा एक्साईज लगा कर जनता को लूट रहे है और जब थोड़ी राहत देने की बात आई तो भाव बढ़ा कर जनता पर बोझा डाल दिया। यह बढ़ोतरी जनता पर अत्याचार है।

शराब के कारण दुर्घटनायें और अपराध बढ़ गये

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश बढ़ते शराब के नशे के कारण अपराध और दुर्घटनायें बढ़ गयी है। शराब के नशे में 4 हत्यायें एक दिन में हो गयी और शराब के नशे के कारण एक दिन में 2 दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गयी तथा 50 घायल हो गये। राज्य में पूर्ण शराब बंदी की बड़ी-बड़ी बात करने वाली भाजपा बताये कि वह प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी कब लागू करेगी? क्या अब भी भाजपा पूर्ण शराबबंदी के पक्ष में है या नही?

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews