March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

छत्तीसगढ़ में फिर बम धमकी से हड़कंप, हाईकोर्ट और बलौदाबाजार कोर्ट को ईमेल…

छत्तीसगढ़ में फिर बम धमकी से हड़कंप, हाईकोर्ट और बलौदाबाजार कोर्ट को ईमेल…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक बार फिर ईमेल के जरिए हाईकोर्ट और बलौदाबाजार जिला एवं सत्र न्यायालय को साइनाइड पॉयजन गैस और आरडीएक्स के इस्तेमाल से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलते ही कोर्ट परिसरों में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

हाईकोर्ट में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह Sunniya_dasan@outlook.com आईडी से धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। मेल में 26/11 मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब और तमिलनाडु के अजीत कुमार का उल्लेख करते हुए हाईकोर्ट को पॉयजन गैस और आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई।

ईमेल मिलते ही न्यायालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वॉड तथा बम निरोधक दस्ते की टीम ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

बलौदाबाजार कोर्ट को भी धमकी

इसी दिन सुबह लगभग 11 बजे बलौदाबाजार स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय के आधिकारिक ईमेल पर भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए इस मेल के बाद न्यायालय प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्ते की सहायता से न्यायालय परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई। हालांकि तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

साइबर सेल कर रही जांच

बलौदाबाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की गंभीरता से जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से ईमेल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और न्यायालयों का कार्य सामान्य रूप से संचालित किया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews