March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

24 फरवरी को बेमेतरा में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…

24 फरवरी को बेमेतरा में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। बेमेतरा जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संयुक्त जिला कार्यालय परिसर, बेमेतरा के कक्ष क्रमांक 64 में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त प्लेसमेंट कैम्प में निजी संस्था PUSKAL AGREETECH LTD, तेलीबांधा, रायपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। संस्था द्वारा सेल्स ऑफिसर के 35 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए बी.एससी. एग्रीकल्चर की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। इन पदों के लिए वेतनमान 14,000 रुपये से 25,000 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है तथा आयु सीमा 20 से 36 वर्ष रखी गई है। इसके अतिरिक्त सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों पर भी भर्ती की जाएगी, जिनका वेतनमान 12,000 रुपये से 24,000 रुपये प्रति माह रहेगा।

जिला रोजगार कार्यालय केवल नियोजक (निजी संस्था) एवं आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है। नियुक्ति की समस्त प्रक्रिया, कार्य की प्रकृति, वेतन तथा अन्य शर्तें संबंधित निजी संस्था द्वारा निर्धारित की जाएंगी। विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक अथवा उनके प्रतिनिधि से प्राप्त की जा सकती है। अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ दिनांक 24 फरवरी 2026 को निर्धारित समय पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर, बेमेतरा के कक्ष क्रमांक 64 में उपस्थित हो सकते हैं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews