March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

मतदाता सूची में विसंगतियों के निराकरण के लिए निर्देश जारी…

मतदाता सूची में विसंगतियों के निराकरण के लिए निर्देश जारी…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के पश्चात विधानसभा निर्वाचन नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को मतदान केन्द्रवार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त सूची वार्ड वार पृथक रूप से तैयार नहीं की गई है, बल्कि वर्ष 2025 की मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं द्वारा दस्तावेज सहित भरे गए गणना प्रपत्र एवं सत्यापन उपरांत इसे प्रकाशित किया गया है। इसकी प्रति जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही 22 जनवरी 2026 तक मतदान केन्द्रों में दावा-आपत्ति प्राप्त की गई है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews