March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

महासमुंद में ‘बजट युवा संवाद’ संपन्न: मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा ने युवाओं को बताए विकास के नए आयाम…

महासमुंद में ‘बजट युवा संवाद’ संपन्न: मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा ने युवाओं को बताए विकास के नए आयाम…

हरियर एक्सप्रेस, महासमुंद। स्थानीय विशाल मेगा मार्ट परिसर में आयोजित ‘बजट युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह चरम पर रहा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उपस्थित रहे, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने शिरकत की।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सरकार के बजट की बारीकियों से अवगत कराना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना था। इस संवाद के दौरान महासमुंद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं और युवा उद्यमियों ने अतिथियों से सीधे सवाल किए। युवाओं ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप सब्सिडी और स्थानीय उद्योगों में रोजगार जैसे विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका अतिथियों ने सहजता से समाधान किया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा नें कहा कि मेरे युवा साथियों, आज जब मैं आप सभी के चेहरों को देखता हूँ, तो मुझे केवल चेहरे नहीं, बल्कि आने वाले कल का चमकता हुआ भारत और समृद्ध छत्तीसगढ़ दिखाई देता है।यह बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला है। आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि यह अपने सामर्थ्य को पहचानने का नाम है। जब हम ‘आत्मनिर्भर’ होने की बात करते हैं, तो सबसे पहले हमें अपनी जड़ों, अपनी भाषा और अपनी संस्कृति पर गर्व करना सीखना होगा। जो युवा अपनी मिट्टी का सम्मान नहीं कर सकता, वह कभी स्वावलंबी नहीं हो सकता।आज का युग केवल डिग्रियों का नहीं, बल्कि ‘हुनर’ का है। सरकार योजनाएं बना सकती है, अवसर दे सकती है, लेकिन उस अवसर को भुनाने की जिम्मेदारी आपकी है। हमें ‘नौकरी मांगने वाले’ के बजाय ‘नौकरी देने वाला’ बनने का सपना देखना चाहिए। छोटा काम करने में कभी शर्म न करें, क्योंकि हर बड़े साम्राज्य की शुरुआत एक छोटे से विचार और कड़ी मेहनत से होती है।अक्सर कहा जाता है कि युवा देश का भविष्य होते हैं, लेकिन मैं कहता हूँ कि युवा देश का ‘वर्तमान’ हैं। अगर हमारा आज आत्मनिर्भर है, तो भविष्य अपने आप सुरक्षित हो जाएगा।आप सभीं का युवावस्था जोश और जुनून का समय है। इस रास्ते में चुनौतियां आएंगी, असफलताएं भी मिलेंगी। लेकिन याद रखिए, गिरना बुरा नहीं है, गिरकर न उठना बुरा है। आत्मनिर्भरता का मतलब है—अपनी विफलताओं की जिम्मेदारी लेना और फिर से दुगनी शक्ति के साथ खड़े होना। जब देश का युवा आत्मनिर्भर होगा, तभी देश सशक्त होगा। हमें आत्मनिर्भर भारत के सपने को हकीकत में बदलना है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, नवाचार करें और यह संकल्प लें कि हम अपनी मेहनत से न केवल अपना भविष्य संवारेंगे, बल्कि समाज और राष्ट्र के गौरव को भी बढ़ाएंगे।जीवन में रिस्क लेने से मत डरो। बजट में MSMEs’ स्टार्टअप्स के लिए टैक्स में जो राहत और फण्ड दिए गए हैं, वे इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार आपके हर नए आईडिया के साथ खड़ी है। आप जॉब मांगने वाले नहीं, जॉब देने वाले बनें। जब एक युवा अपने गाँव, अपने शहर के उत्पादों और कला को वैश्विक मंच पर ले जाता है, तब वह सही मायने में आत्मनिर्भर होता है।साथियों, 2047 का विकसित भारत आपके कंधों पर टिका है। यह बजट आपको संसाधन दे रहा है, लेकिन संकल्प आपको खुद लेना होगा। अपनी मेहनत को ‘कर्तव्य’ मानिए और इस राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में अपनी आहुति दें।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ एवं सांसद महासमुंद लोकसभा रूपकुमारी चौधरी ,धरसींवा विधायक अनुज शर्मा , महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ,प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा राहुल योगराज टिकरिहा ,येतराम साहू ,चंद्रहास चंद्राकर, मोंगरा पटेल ,इंद्रजीत सिंह गोल्डी ,पूनम चंद्राकर ,सरला कोसरिया ,चुन्नी लाल साहू, विमल चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews