March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

मोदी की गारंटी निकली झूठी किसानों को नहीं मिला एक मुश्त 3100 रु. क्विंटल धान की कीमत दो किस्तों में दे रहे राशि…

मोदी की गारंटी निकली झूठी किसानों को नहीं मिला एक मुश्त 3100 रु. क्विंटल धान की कीमत दो किस्तों में दे रहे राशि…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। किसानों को धान की कीमत 3100 रु प्रति क्विंटल एकमुश्त देने की गारंटी को झूठा करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। किसानों को मोदी की गारंटी थी कि धान बेचते ही 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर से धान बेचते ही पंचायत भवन में नगद भुगतान किया जायेगा, जो बीते दो साल में पूरा नही हुआ है। किसानों के लिए मोदी गारंटी झूठा साबित हो गया। भाजपा अपने सबसे बड़े नेता की किसानों को दी गई गांरटी को तोड़ दिया। कांग्रेस ने पहले ही कहा था धान बेचने वाले किसानों को 3100 रु. की दर से भुगतान नहीं हो रहा है। आज आरोप सच साबित हुआ है। जब भाजपा सरकार समर्थन मूल्य में धान खरीदी के बाद 3100 रु. की बकाया राशि होली त्यौहार में देने की घोषणा की है। भाजपा की कथनी और करनी में यही अंतर है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी थी सभी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की धान खरीदी जायेगी, लेकिन चालू खरीफ सीजन में किसान धान बेचने परेशान रहे है। अभी भी 7 लाख 50 हजार से अधिक किसानों से लगभग 23 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी नही की गई। 16 लाख से अधिक किसानों का 5 लाख 50 हजार करीब रकबा कटौती कर प्रति एकड़ 21 किवंटल धान की खरीदी नही की गई। किसानों धान का बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य 186 रु. प्रति क्विंटल नही दिया जा रहा है। जिससे किसानों को लगभग 7 हजार करोड़ का आर्थिक नुकसान हो रहा है। पूरी तरह से भाजपा सरकार किसानों को नुकसान पहुंचा रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि किसानों को 3286 रु. प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाये। जिन किसानों ने धान नही बेचा उनकी धान की खरीदी की जाये।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews