March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह आयोजन में हुआ जंबूरी 2.0 घोटाला : सुबोध हरितवाल

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह आयोजन में हुआ जंबूरी 2.0 घोटाला : सुबोध हरितवाल

मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और उनके कार्यालय की भूमिका संदेहास्पदः सुबोध हरितवाल

राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल ने बताया कि आगामी 10 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में प्रस्तावित है जिसे महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में जंबूरी घोटाले की तरह टेंडर और प्रस्तुतीकरण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही 50 प्रतिशत से अधिक का काम मैदान पर पूरा हो चुका है और अभी तक विभाग ने वर्क ऑर्डर किसी को जारी नहीं किया है।

ऐसी ही गड़बड़ियां कर घोटाला जंबूरी में किया गया था और आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में किया जा रहा है। ना प्रेजेंटेशन हुआ, ना फाइनेंशियल बिड खुली, ना वर्क ऑर्डर मिला पर जमीन पर काम का हो जाना भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है और इसमें मुख्यमंत्री और मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े पूर्णतः संलिप्त नजर आ रहे है।

प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल ने पत्रकार वार्ता में सवाल उठाए हैः

1. टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, उससे पहले टेंट पंडाल कैसे लगा और किसने लगाया?

2. 5/2/2026 को महिला बाल विकास विभाग ने प्रस्तुतिकरण के लिए 5 फॉर्म आमंत्रित किए है जिन्हें ड्राइंग, डिजाइन, लेआउट के साथ प्रस्तुतिकरण देना है उसके बाद विभाग डिजाइन अप्रूव करेगा और इसके बाद फाइनेंशियल बिड खुलेगी उसके पश्चात् ये तय होगा कि कौन सबसे कम कोट किया है और किसे टेंडर मिलना है, फिर साइंस कॉलेज मैदान में टेंट, पंडाल कौन लगा रहे?

3. इस प्रक्रिया के शुरू होने से पहले साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में पूरी तैयारियां हो चुकी है जबकि अभी तक घोषणा नहीं हुई है कि वर्क ऑर्डर किसे मिला है?

4. ये केदार और विपुल कौन है?

5. ये अभिषेक टेंट हाउस बिलासपुर वाले कौन है जो वहां काम कर रहे है?

6. किसके इशारे पर वहां काम संचालित हो रहा है?

पत्रकार वार्ता में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री अशोक राज आहूजा, निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रवक्ता वंदना राजपूत, सत्यप्रकाश सिंह उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews