March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

गुरु खुशवंत साहेब के अथक प्रयासों से आरंग विधानसभा क्षेत्र को मिल रही लगातार एक के बाद एक विकास कार्यों की सौगात…

गुरु खुशवंत साहेब के अथक प्रयासों से आरंग विधानसभा क्षेत्र को मिल रही लगातार एक के बाद एक विकास कार्यों की सौगात…

सड़क, सुविधा और समृद्धि की श्रृंखला: गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से आरंग को एक और मंजूरी

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी के सुशासन और विकासोन्मुखी नीतियों के अंतर्गत आरंग विधानसभा क्षेत्र को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। आरंग विधानसभा के चकवे से परसदा मार्ग के 2.00 किलोमीटर लंबाई के सड़क निर्माण कार्य को राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह कार्य वर्ष 2024–25 के बजट में शामिल है, जिसके लिए ₹217.53 लाख (दो करोड़ सत्रह लाख तिरेपन हजार रुपये) की स्वीकृति दी गई है। यह सड़क मूलभूत न्यूनतम सेवा के अंतर्गत ग्रामीण सड़क निर्माण के रूप में विकसित की जाएगी, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब और किसानों के हित में निरंतर ठोस निर्णय ले रही है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा लोक निर्माण विभाग को नई गति दी जा रही है और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कुशल वित्तीय प्रबंधन से विकास कार्यों को मजबूती मिल रही है। आरंग विधानसभा के लिए यह सड़क स्वीकृति जनसुविधा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि इस मार्ग के निर्माण से न केवल ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी, बल्कि कृषि, व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी। भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि विकास अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे, और आरंग विधानसभा इस सोच का सशक्त उदाहरण बन रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews