March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति से वंचित कर रही है सरकार – कांग्रेस

स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति से वंचित कर रही है सरकार – कांग्रेस

अंतिम तिथि 25 जनवरी, अभी 70 प्रतिशत बच्चों की एंट्री ही नहीं, न आधार अपडेट हो रहे हैं, न बैंक केवाईसी

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की तय समय सीमा बढ़ाने और एंट्री में आ रही तकनीकी खामियों को दूर तत्काल छात्रवृत्ति की राशि उनको जारी करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार की अव्यावहारिक नीतियों के चलते शिक्षक, छात्र-छात्रा और उनके पालक सब काम छोड़कर बैंकों और ऑनलाइन सेवा केंद्रों के चक्कर काटने मजबूर हैं, फिर भी समाधान नहीं हो पा रहा है। ऑनलाइन आवेदन दर्ज करने हेतु तय 25 जनवरी 2026 अंतिम तिथि निकट है, लेकिन अब तक 70 प्रतिशत बच्चों की एंट्री पूरी नहीं हो पाई है। आधार कार्ड में दर्ज स्पेलिंग, राशन कार्ड से मिसमैच और बैंक खातों में केवाईसी की अनिवार्यता के नाम पर जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति से वंचित किया जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं चाहती कि गरीब बच्चों को शिक्षा सहायता मिल सके, इसीलिए नई-नई शर्ते लगाकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि रोकी जा रही है। सरकार की दुर्भावना से अधिसंख्यक छात्र छात्राएं योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। गणवेश, साइकिल सहित अन्य सुविधाओं में भी उपस्थिति और अन्य अव्यावहारिक शर्ते लगाकर षड्यंत्रपूर्वक बच्चों को उनके जायज़ हक से वंचित किया जा रहा है। तकनीकी बाधाओं को दूर कर सत्यापन को आसान बनाए और छात्रवृत्ति की राशि बच्चों को तत्काल प्रदान करें सरकार।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान स्कूली शिक्षा विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ के छात्रों को 30 तरह की योजनाओं के तहत स्कॉलरशिप की राशि दी जाती थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद उन योजनाओं में अड़ंगेबाजी शुरू हो गई है, छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के खाते में इस वर्ष छात्रवृत्ति की राशि अब तक नहीं पहुंचाई है। आधार कार्ड और राशन कार्ड में मिसमैच बताकर कई छात्रों का पंजीयन ही नहीं किया गया, अनेकों छात्र छात्राओ को केवाईसी का बहाना करके योजना से बाहर कर दिया गया। हकीकत यह है कि इस सरकार की नियत में खोट आ गया है, और इसी लिए बहाने बनाकर आरक्षित वर्ग के गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति से वंचित करना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि ज्यादातर स्कूली बच्चे छात्रवृत्ति की राशि पढ़ाई में खर्च करते हैं, मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई के लिए एक बड़ी सहायता मिलती है, 2025-26 के शिक्षण सत्र का तीन चौथाई समय निकल चुका है, सत्र समाप्ति पर है, लेकिन इस सरकार की दुर्भावना के चलते अब तक बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाया है, भाजपा सरकार बहानेबाजी बंद कर बच्चों को तत्काल छात्रवृत्ति प्रदान करें, अन्यथा कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews