March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ भाजपा सरकार ने राजनीतिक षड्यंत्र रच फर्जी मामले दर्ज कर फंसाया – दीपक बैज

विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ भाजपा सरकार ने राजनीतिक षड्यंत्र रच फर्जी मामले दर्ज कर फंसाया – दीपक बैज

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विधायक बालेश्वर साहू को भाजपा सरकार ने गलत फंसाया है। भाजपा सरकार डरी हुई है। कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर फंसा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आदिवासी नेता एवं विधायक कवासी लखमा, विधायक देवेंद्र यादव, विधायक उत्तरी जांगड़े के बाद विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ मनगढ़ंत आरोप लगाकर फर्जी मामला दर्ज कर झूठा मुकदमा बनाकर अदालत में प्रस्तुत किया था। ये लोकप्रिय विधायक बालेश्वर साहू की राजनीतिक हत्या का षड्यंत्र है। कांग्रेस, बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी का विरोध करती है। उनकी रिहाई की मांग करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा में है। कांग्रेस रोज भ्रष्टाचार उजागर कर रही है, इससे भाजपा भयभीत है। इसीलिए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ षड़यंत्र कर झूठे मुकदमें दर्ज किये जा रहे है। कवर्धा में अभी 7 करोड़ का धान घोटाला उजागर हुआ है। पूरे प्रदेश में हजारों करोड़ की गड़बड़ियां हुई है। जम्बूरी में 15 करोड़ की गड़बड़ी हुई है। राजिम कुंभ के टेंडर में भी भारी अनिमियता थी। जेम पोर्टल में जितनी भी खरीदी हुई सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। भाजपा के बड़े नेता पर प्रदेश से 1500 करोड़ लेने का आरोप है। कोई ऐसा विभाग नहीं बचा है जहां भ्रष्टाचार नहीं हुआ हो। तमनार और हसदेव में जिस प्रकार से आम जनता का आक्रोश सामने आया। सरकार की कारगुजारी से जनता का ध्यान भटकाने कांग्रेस विधायक के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही के खिलाफ विधायकों के खिलाफ की गई झूठी मुकदमे की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे, न्यायालय में भी लड़ेंगे और निश्चित तौर पर भाजपा का झूठ का पर्दाफाश होगा। भाजपा का मूल काम भ्रष्टाचार करना है। कांग्रेस, जनता की लड़ाई लड़ते रहेगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews