March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

अधिकारीरास के ग्रामीणों का 10 वर्षों का इंतजार खत्म

अधिकारीरास के ग्रामीणों का 10 वर्षों का इंतजार खत्म

सुश्री दीपिका सोरी ने किया उप-स्वास्थ्य केंद्र का भव्य शुभारंभ

सुकमा। जिले के ग्राम पंचायत अधिकारीरास के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। पिछले एक दशक (10 वर्षों) से अधूरा पड़ा उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन आखिरकार जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी के मुख्य आतिथ्य में केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को अब घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

ग्रामीणों की मांग पर त्वरित संज्ञान

अधिकारीरास पंचायत के ग्रामीणों के लिए गादीरास या सुकमा मुख्यालय जाना काफी चुनौतीपूर्ण था। दूरी अधिक होने के कारण मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को सालों से इलाज के लिए भटकना पड़ रहा था। ग्रामीणों की इस पीड़ा को समझते हुए सुश्री दीपिका सोरी ने विशेष रुचि ली और भवन को पूर्ण करवाकर उसे चालू करवाया।

भावुक हुए ग्रामीण, जनप्रतिनिधि का जताया आभार

उद्घाटन के दौरान जब सुश्री सोरी ने फीता काटा, तो ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता था। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने सुश्री सोरी और प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। सुश्री दीपिका सोरी ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी यह मांग वर्षों से लंबित थी। हमारा लक्ष्य है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी त्वरित इलाज मिले। आज इस केंद्र के शुरू होने से अधिकारीरास के लोगों को अब कोसों दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्वास्थ्य विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में सामुदायिक सहभागिता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)  डॉ. आर.के. सिंह, स्थानीय सरपंच सुंदर नाग, मोती राम, मोहन राम सहित क्षेत्र के पटेल, पेरमा और पुजारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और सुपरवाइजरों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews