March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के गृह ज़िला मुंगेली में फर्जी राशन कार्ड से चांवल की हेराफेरी कुँवारे युवाओं को विवाहित बताकर बनाया गया राशनकार्ड…

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के गृह ज़िला मुंगेली में फर्जी राशन कार्ड से चांवल की हेराफेरी कुँवारे युवाओं को विवाहित बताकर बनाया गया राशनकार्ड…

मुंगेली जिला में फर्जी राशन कार्ड बनाने कुँवारे युवाओं को बताया विवाहित, कार्ड में उनके काल्पनिक पत्नी बच्चे भी दर्ज, साल भर से हो रहा चावल में हेराफेरी

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मुंगेली जिला के लोरमी तहसील के लालपुर ग्राम पंचायत में दर्जनों फर्जी राशन कार्ड मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव के गृह जिला मुंगेली में फर्जी राशन कार्ड बनाकर साल भर से अधिक समय से गरीबों के चावल की चोरी राशन माफिया कर रहे है। पूरे प्रदेश में यही हाल है। लालपुर ग्राम पंचायत के मारुकापा गाँव के कुँवारे युवाओं को विवाहित बताकर राशनकार्ड बनाया गया कार्ड में उनके काल्पनिक पत्नी और बच्चे का नाम दर्ज किया गया है। जिनके नाम से राशनकार्ड है उन्हें यह जानकारी नही है। इस प्रकार से फर्जीवाड़ा पूरे प्रदेश में राशन माफिया भाजपा सरकार के संरक्षण में कर रहे है। पूर्व रमन सरकार के दौरान 55 लाख से अधिक फर्जी राशनकार्ड बनाकर 36 हजार करोड़ का नान घोटाला किया गया था। अब फिर वही दौर शुरू हो गया है। ज़रूरतमंद परिवार को राशन समय पर नही मिल रहा है क्योकि राशन माफिया चांवल चोरी कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद जनवरी 2024 में राशनकार्ड का नवीनीकरण किया गया था। हितग्राहियों की केवाईसी किया गया था। राशनकार्ड से काटे गये नये राशनकार्ड बनाने का खेल खेला गया अब समझ मे आ आ रहा है ये सब राशन में गड़बड़ी करने किया गया।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा प्रदेश में राशन नहीं मिलने की लगातार शिकायत मिल रही है राशन दुकानदारों के द्वारा उपभोक्ता से अंगूठा लगवाकर चावल में हेराफेरी किया जा रहा है। जरूरतमंद लोग चावल नहीं मिलने से परेशान है और भाजपा सरकार के संरक्षण में राशन माफिया मलाई खा रहे है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews