March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

जनदर्शन में कलेक्टर ने 37 आवेदकों की सुनी समस्याएँ

जनदर्शन में कलेक्टर ने 37 आवेदकों की सुनी समस्याएँ

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देष दिए

गरियाबंद। कलेक्टर  बीएस उइके ने जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आये नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर श्री उइके ने आज जनदर्शन में 37 लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम धौराकोट के दशरथ नागेश ने विद्युत कनेक्शन लगवाने, ग्राम पिपरछेड़ी की ओमेश्वरी सेवक ने असंगठित कर्मकार मूल्य सहायता योजना का पैसा दिलाने, ग्राम दादरगाँव के रामजी विश्वकर्मा ने वनाधिकार पट्टा प्रदान कराने, ग्राम बाजड़ी की बालमती सोनवानी ने जमा राशि वापस दिलाने, ग्राम नांगझर के बुधुराम तेली ने पश ुशेड का पैसा दिलाने, गरियाबंद की चैतीबाई यादव ने अनुदान राशि प्रदान कराने, ग्राम घोटपानी के मदन लाल मरकाम ने वन पट्टा में भौतिक सत्यापन कराने, ग्राम धौराकोट के किशोर कुमार ने उचित जांच कराने, ग्राम छुईहा के पुखराज सिन्हा ने पीएम आवास योजना का लाभ प्रदान करने, ग्राम गाड़ाघाट के भागीराम ने बिजली बिल में सुधार करवाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर श्री उइके ने उपस्थित अधिकारियों को अपने समक्ष बुलाकर आवेदकों के मांग एवं समस्याओं को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ  प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर  नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews