March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

29 नवंबर को मनाया जाएगा मुजाहिदे छत्तीसगढ़ का उर्स चेहल्लुम, होगा लंगर, चादर, संदल, कुल की फातेहा, तकरीर और नातखानी का प्रोग्राम…

29 नवंबर को मनाया जाएगा मुजाहिदे छत्तीसगढ़ का उर्स चेहल्लुम, होगा लंगर, चादर, संदल, कुल की फातेहा, तकरीर और नातखानी का प्रोग्राम…

हरियर एक्सप्रेस न्यूज़/नवेद क़ादरी

रायपुर। राजधानी के बैजनाथपारा स्थित महबूबिया चौक में 29 नवंबर दिन शनिवार को मुजाहिदे छत्तीसगढ़ हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ्ती पीर मोहम्मद अली फारुकी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स चेहल्लुम बड़ी ही शान व शौकत के साथ मनाया जाएगा। मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन के नाज़िमें आला मौलाना हमीद अली फारूकी (आबाद मियां) ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि इस उर्स चेहल्लुम में फजर की नमाज़ के बाद कुरानखानी एवं मगरिब की नमाज़ के बाद चादर व संदल और ईशा की नमाज़ के बाद तकरीर व नातखानी का प्रोग्राम रखा गया है बाद इस प्रोग्राम के कुल शरीफ की फातेहा होगी। जिसमें इंतेजामिया कमेटी ने तमाम मुरीदों और चाहने वालों को दावत देकर उर्स चेहल्लुम में शामिल होकर सवाब ए दारैन हासिल करने की गुजारिश की है।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों 21 अक्टूबर 2025 को हुजूर मुजाहिद ए छत्तीसगढ़ हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ्ती पीर मोहम्मद अली फारुकी रहमतुल्लाह अलैह (काज़ी ए शहर) का विसाल हो गया था, जिसमें उनके मुरीदीन एवं चाहने वालों द्वारा बहुत बड़ी संख्या में उनकी नमाज़ ए जनाज़ा में शामिल होकर उनसे अक़ीदत व मोहब्बत का इज़हार किया गया था। जिसके बाद उर्स चेहल्लुम का इंतजाम उनके पर्दा करने के 40 दिनों बाद किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस उर्स चेहल्लुम के मौके पर मुजाहिदे छत्तीसगढ़ हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ्ती पीर मोहम्मद अली फारुकी साहब रहमतुल्लाह अलैह की सवाने हयात पर यानि उनकी जिंदगी पर एक किताब लिखी गई है, जिसे आने वाले मुरीदीन व मुहिब्बिन को तोहफे के रूप में दी जाएगी। इस किताब में उनकी जिंदगानी के कुछ छोटे बड़े लम्हात को पेश किया गया है एवं उनकी करामातों को बयान करने की कोशिश की गई है। इस किताब को लिखने वाले उनके शहज़ादे मुफ्ती आरिफ फारुकी अज़हरी साहब है। जिन्होंने इस किताब के अंदर मुजाहिदे छत्तीसगढ़ हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ्ती पीर मोहम्मद अली फारुकी साहब रहमतुल्लाह अलैह की जिंदगी के बारे में कुछ लम्हात को पेश करने की काबिले तारीफ कोशिश की है।

जांनशीने मोहसिने मिल्लत किताब की फेहरिस्त…

(1) नाम व नसब

(2) तारीखे विलादत

(3) कहां पैदा हुए

(4) खानदानी पस मन्जर

(5) अज़दवाजी ज़िन्दगी

(6) तालीम व तरबीयत

(7) मदरसा फैजुल उलूम में दाखला…..

(8) जामिया अशरफीया मुबारकपुर में दाखला

(9) सनद फरागत

(10) किनसे तालीम हासिल किए

(11) इल्मी शिजरा

(12) तरीक ए दर्स

(13) आपके मशहूर शार्गिद

(14) आपकी खिदमात

(15) जबान ऊर्दू पर खिदमात

(16) दीनी खिदमात में…

शाह बानो केस

सद्दाम हुसैन

कादयानी से बचाया

एन.आर.सी. मामला

मस्जिदों की तामीरात

तब्लीगी जमात के खिलाफ एहतेजाज़

अजमेर के खादिम को खत

तस्नीफ़ी खिदमात

वहाबियों से बचाया

तालिमुल बालिगा

तबलीगी इज्तेमा को रद कराया

(17) कलम कारों की हौसला अफजाई

(18) मनसब

(19) तकरीम नामे…

2005 में रफीक ऊर्दू के खिताब से नवाज़ा गया

2006 में ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के हाथों एवार्ड दिया गया

2017 में कायद अहले सुन्नत एवार्ड दिया गया

2019 में वजीरे आला के हाथों एवार्ड दिया गया

अशरफीया में उर्स हुजूर हाफिजे मिल्लत के मौका पर शाल और किताबें पेश की गई।

2021 में अवामे हिन्द शोशल वेलफेयर की जानिब से एवार्ड दिया गया।

2024 में रायपुर प्रेस क्लब की जानिब से एवार्ड दिया गया।

2024 में छत्तीसगढ़ गौसुल आजम कमेटी की जानिब से गौसुल आज़म एवार्ड दिया गया।

सिमगा में बाबा फरीदुद्दीन एवार्ड दिया गया।

2025 में कलकत्ता में सरकारे कलां एवार्ड दिया गया।

हज का सफर…

आबे जमजम से गुस्ल हुआ

हाफिजे मिल्लत की दुआ

(20) आपका तक्वा

अल्लाह के घर में हाजरी

रौजा ए रसूल में हाजिरी

(21) आप बहैसियत क़ाज़ी

(22) आप बहैसयत मोहतमिम मदरसे के लिये आपकी कुर्बानी मदरसे के बच्चों से आपकी मुहब्बत मदरसे की बच्चों की तरबीयत

(23) आप बहैसियत एक कायद आप बहैसियत खतीब बैत व खिलाफत

(24) आप बहैसियत एक पीर

(25) आपकी करामात आपके खलिफा आपके खोलफा

(26) अख्लाक व आदत

(27) वक्त की पाबन्दी

(28) नमाज़ की पाबन्दी

(29) जुबान की हिफाजत

(30) कसरत से अस्तग़फ़ार

(31) सादगी व बेरियाई

(32) आपका सिलसिलाई शजरा

(33) आपके वजाएफ

(34) आपकी किताबें आपकी वसीयत

(35) आपकी शान में मनकबत

आदि मौजूद हैं। यह किताब उर्स चेहल्लुम में शामिल होने वाले तमाम लोगों को तोहफे के रूप में दी जाएगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews