बिहार में NDA की जीत ऐतिहासिक है – संजय श्रीवास्तव

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए की प्रचंड और निर्णायक जीत पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य के विकास, सुशासन और स्थिरता का मार्ग केवल एनडीए ही सशक्त रूप से आगे बढ़ा सकता है।
उन्होंने कहा कि यह जनादेश न केवल ऐतिहासिक है, बल्कि यह देश की राजनीति को नई दिशा देने वाला है। बिहार की जनता ने नकारात्मक राजनीति को पीछे छोड़कर विकास, पारदर्शिता और भरोसेमंद नेतृत्व को चुना है। यह विश्वास आने वाले वर्षों में बिहार को और अधिक मजबूत, स्थिर और प्रगतिशील बनाएगा।



