March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

भाजपा प्रवेश के आंकड़े काल्पनिक और हास्यास्पद…

भाजपा प्रवेश के आंकड़े काल्पनिक और हास्यास्पद…

भाजपा प्रवेश के आंकड़े काल्पनिक और हास्यास्पद…

नवेद खान, रायपुर। 25000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा प्रवेश के दावे को कांग्रेस ने काल्पनिक और हास्यास्पद बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जुमलेबाजी करते-करते कल्पनाओं में जीने लगे है। कुछ छुटभैय्ये नेताओं को मिन्नते कर अपने दल में प्रवेश करवा कर भाजपा बड़ा तीस मार खां बन रही है। भाजपा एक-दो दर्जन कार्यकर्ताओं को प्रवेश करवा कर 25000 प्रवेश जैसा हास्यास्पद आंकड़ा दे रही है। यह तो भाजपा के मिस्ड काल से 50 लाख भाजपा कार्यकर्ता बनाने के दावे के समान है जब मतदान हुआ तो मात्र 35 लाख वोट ही भाजपा को मिले, भाजपा के मिस्ड काल के 50 लाख दावे की हवा तो इसी से निकल गयी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को अपने कार्यकर्ताओ की क्षमता पर भरोसा नहीं रह गया। इसलिये वह लोकसभा चुनाव में दल बदल करवा कर आयातित कार्यकर्ता खोज रही है। यही नहीं भाजपा ने दल बदल को अपने राजनैतिक कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा बना लिया है। कितना हास्यास्पद भाजपा ने एक महामंत्री को दल बदल कर प्रभार दे रखा है उसने एक महामंत्री को भाजपा प्रवेश की जवाबदारी दी है। जिनका काम है वार्ड स्तर के जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को खोज कर उन पर दबाव डालकर प्रलोभन देकर भाजपा प्रवेश कराना है। भाजपा कुछ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर सरकार का दबाव बनाकर भी भाजपा प्रवेश करवा रही है। जिस प्रकार से भाजपा दल बदल करवा रही उसके मूल कार्यकर्ताओ में हताशा और निराशा का भाव है। उनके मूल कार्यकर्ता भी दल बदल के अपने पार्टी की नीति से यह मानने लगे है कि उनकी उपेक्षा हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा भ्रम फैलने और अपने पक्ष का झूठा माहौल दिखाने के लिये कुछ कार्यकर्ताओ को प्रलोभन देकर दल बदल करवा रही है, लेकिन उसके इस झूठ के गुब्बारे की हवा मतदान के बाद निकल जायेगी। जनता मोदी से उनके 10 सालों के कामों का हिसाब मांग रही, लोग महंगाई, बेरोजगारी, किसानो की आय पेट्रोल-डीजल के दाम राशन सामाग्री के बढ़ते दामों के मुद्दो पर मतदान करेगी। 10 सालों तक मोदी जी ने केवल जुमलेबाजी की सरकार चलाया है। अब भाजपा झूठ के सहारे चुनाव लड़ना चाह रही। उसके पास 10 सालों के मोदी सरकार की उपलब्धि के नाम पर कुछ भी नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के मूल कार्यकर्ता भी मोदी के दस साल की विफलता से परेशान है। उनमें लोकसभा चुनाव में जनता का सामना करने का साहस नहीं बचा है। इसीलिये वह दल बदल करवा कर कार्यकर्ता खोज रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews