
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे ने बताया कि 2 नवंबर उत्तर विधानसभा खम्हारडीह सतनाम भवन में बैठक एवं स्थापना दिवस समारोह रखा गया था जिसमें बहुत से संख्या में युवा साथियों को टीम नियुक्ति की गई और साथ में संगठन विस्तार के साथ अनुशासन नियमावली के तहत आगे कार्य करने के लिए निर्णय लिया साथ ही समाज हित कार्यों में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया गया कि सब एक साथ मिलकर समाज के लिए बेहतर रूप से काम करने से अच्छा रिजल्ट हम समाज को दे सकते हैं। कैसे किसी भी तरह के अन्याय अत्याचार के खिलाफ या किसी गरीब, जरूरतमंद का सहयोग कर आगे बढ़ाया जा सके। इस पर विशेष चर्चा कर नए नवनिर्वाचित युवा साथी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे, कार्य.अध्यक्ष जीतू नवरंग, कोर कमेटी सदस्य डिकेंस टंडन, हेमलाल भारती महामंत्री, दिल्ली कुर्रे, राजा बंजारे, सी एल जोशी, प्रदेश सचिव राकेश बघेल, प्रभारी संजय सारंग, संरक्षक मोना खांडे, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष उमेश बर्मन, कोमल समाभाकर, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र रात्रे, रमेश जांगड़े, अजय जांगड़े, सूरज जांगडे, प्रवीण जांगड़े, उपाध्यक्ष गोपाल कुर्रे, शंभु सतनामी, महामंत्री भुवनेश्वर चतुर्वेदी जैकी, देवेंद्र टंडन, चेलक जोहन पाटले, सिताराम खरे, राहुल भारद्वाज, सतीश चतुर्वेदी, ललित बंजारे, सुभाष भारती, प्रिंस बंजारे, सिद्धार्थ निराला, मनमोहन डाहिरे, प्रीतम नरेश बंजारे, मनीष ग्रीतलहरे, सतीश बंजारे, हर्ष बंजारे प्रियांशु रजत रात्रे एवं बड़ी संख्या में युवा साथीगण शामिल रहे।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी लक्ष्मण, प्रवीण राहुल कुलेश्वर सुभाष ललित प्रिंस के द्वारा दिया गया।



