
हरियर एक्सप्रेस, बस्तर। प्रार्थी सामनाथ बघेल, निवासी ग्राम छिंदावाड़ा, थाना-दरभा, जिला बस्तर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत की गई थी कि उसकी पत्नी सामबती बघेल की मृत्यु दिनांक 27.05.2025 को सांप के काटने से हुई थी जिसकी मुआवजा राशि प्राप्त करने हेतु दरभा तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू हेम कुमार पानीग्रही से मिलने पर उसके द्वारा 50,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान मोलभाव कर 25,000 रूपये लेने आरोपी सहमत हुआ। आज दिनांक 30.10.2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी हेम कुमार पानीग्रही को 25,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



