March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बताये महतारी वंदन योजना से जुड़ी 5 लाख महिलाओं को 20 वी किश्त क्यों नही मिली?

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बताये महतारी वंदन योजना से जुड़ी 5 लाख महिलाओं को 20 वी किश्त क्यों नही मिली?

पीएम ने पहली किश्त 70 लाख महिलाओं को दिया था, गृहमंत्री शाह ने 6494768 महिलाओं को, मंत्री बताये 5 लाख हितग्राही कम कैसे हुए।

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त 5 लाख महिलाओ को नहीं मिलने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बताए महतारी वंदन योजना की 20वीं किश्त में 5 लाख महिलायें कम कैसे हो गई? इनको 20वीं किश्त की राशि क्यों नहीं दी गई? प्रधानमंत्री मोदी ने महतारी वंदन योजना की शुरूवात की तो 70 लाख महिलाओं को 655 लाख करोड़ रुपया दिये थे। अब गृहमंत्री शाह 20वीं किश्त में 6494768 हितग्रहियों को 609 लाख करोड़ जारी किये है। महतारी वंदन की शुरूवात में ही प्रदेश की 40 प्रतिशत से अधिक महिलायें इस योजना से जुड़ी नही है, अब 5 लाख हितग्राहियों को हटा दिया गया। तो क्या ये माना जाए कि मोदी की गारंटी खत्म हो रही है?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान महतारी वंदन योजना से नहीं जुड़ पायी महिलाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाने का वादा किया गया था और मात्र बस्तर में कुछ महिलाओं को इससे जोड़ा गया। प्रदेश की बाकी महिलाओं को इसका अवसर नहीं दिया गया। अब महतारी वंदन योजना से जुड़ी 5 लाख महिलाओं को बाहर किया गया। ये तो महिलाओं के साथ धोखा है। असल मायने में बीजेपी मोदी की गारंटी के नाम से बड़े-बड़े वादा की है और सत्ता हासिल की है और सत्ता मिलने के बाद उन वादों को पूरा करने में इनके हाथ कांप रहे हैं इसीलिए इस योजना से जुड़ी महिलाओं को बाहर किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महतारी वंदन योजना से प्रदेश की सभी महिलाओं को जोड़ा जाए। जिन 5 लाख महिलाओं को 20वीं किस्त नहीं मिली है उन्हें तत्काल किस्त की राशि दी जाए। भाजपा ने योजना का वादा करते समय महिलाओं को नियम शर्ते नहीं बताया था की कौन पात्र, कौन अपात्र होगा? ऐसे में अब योजना में शर्तें लागू करना भाजपा का दोगला चरित्र है। मोदी की गारंटी बताया गया था तो भाजपा सरकार को गारंटी को पूरा करना चाहिए। न कि महिलाओं को ठगना चाहिए।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews