June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

तीन माह से 40 प्रतिशत महिलाओं को महतारी वंदन का पैसा नहीं मिल रहा है – दीपक बैज

तीन माह से 40 प्रतिशत महिलाओं को महतारी वंदन का पैसा नहीं मिल रहा है – दीपक बैज

महतारी वंदन में महिलाओं का नाम काटने का षड़यंत्र किया जा रहा।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले तीन महिने से प्रदेश में महिलाओं को मिलने वाली महतारी वंदन की राशि 40 प्रतिशत महिलाओं को नहीं मिली है। यही नहीं सरकार महिलाओं का नाम भी काट रही है, जिन महिलाओं को पिछले 16 माह तक राशि मिलती रही है उनको अब अपात्र बताया जा रहा है। भाजपा सरकार महतारी वंदन में महिलाओं का नाम काटने का षड़यंत्र कर रही है। बस्तर के 4 जिलों में लगभग 4 हजार से अधिक महिलाओं के नाम काटे गये है। सरकार पूरे प्रदेश में महतारी वंदन के हितग्राहियों का फिर से सर्वे करवाने जा रही है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं के नाम काटे जा सके। चुनाव के समय सभी महिलाओं को महतारी वंदन का लाभ देने का वादा भाजपा ने किया था। चुनाव के बाद सभी महिलाओं को लाभ न मिले इसके लिए नियम कानून बना दिया। अब महिलाओं का नाम फिर से काटने का षड़यंत्र किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार घोषित 70 लाख में से 60 प्रतिशत महिलाओं के खाते में पैसे डाल रही है। जुलाई, अगस्त, सितंबर माह में सभी पात्र महिलाओं को राशि नहीं मिली है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर सभी जगह से राशि नही मिलने की शिकायते आ रही है। बड़ी संख्या में महिलाओं को अपात्र बता कर उनका नाम लाभार्थी की सूची से हटा दिया गया था। सरकार बताये कि सवा साल जिनके खाते में गया था वे अचानक में अपात्र कैसे हो गयी? यदि अपात्र थी तो अभी तक पैसा क्यों दिया गया? कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि जिन महिलाओं के खाते में अभी तक किश्त डाली गयी है उनका नाम सार्वजनिक करें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की नीयत में खोट आ गया है, आगे सभी महिलाओं के खाते में पैसा आयेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। आने वाले महिनों में महतारी वंदन योजना बंद हो जायेगी इसकी गारंटी है। विष्णुदेव साय की सरकार ने साबित किया है कि झूठ, लफ़्फ़ाज़ी और वादाखिलाफी ही मोदी की गारंटी है। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ का केवल शोषण कर रही है। महतारी वंदन के नाम पर प्रदेश के 1 करोड़ 4 लाख महिला मतदाताओं में से अधिसंख्यक महिलाओं का इंतजार अब तक खत्म नहीं हुआ है। 18 से 21 वर्ष की विवाहित महिलायें पूरी तरह से ठगी गई, यही नहीं जिन्हे पात्र बताया उनका पैसा भी खातों में अब तक नही आये।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!