March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

जेम पोर्टल भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है – कांग्रेस

जेम पोर्टल भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है – कांग्रेस

50 हजार की रोटी बनाने की मशीन 8 लाख में खरीदा गया।

भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ियो से रोजगार छीनने जेम पोर्टल शुरू किया था।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। जेम पोर्टल भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने 50 हजार की रोटी बनाने की मशीन को 7 लाख 95 हजार में खरीदा है। इसके पहले भी 200 के जग को 32000 हजार में खरीदा गया था। 1 लाख की टीवी को 10 लाख में खरीदी हुई थी। इसी भ्रष्टाचार के कारण कांग्रेस की सरकार ने जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी बंद किया था, ताकि प्रदेश के बाहर के दलाल किस्म के सप्लायर राज्य के खजाने पर डाका न डाल सके। भाजपा की सरकार बनने के बाद जेम पोर्टल से शासकीय खरीदी फिर से शुरू किया गया उसका दुष्परिणाम सामने है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ियों से रोजगार छीनने के लिये जेम पोर्टल से खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया था। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राज्य के छोटे उद्योगों व्यापारियों और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये सीएसआईडीसी के माध्यम से रेट कॉन्ट्रैक्ट निर्धारित कर सरकारी खरीदी करने का निर्णय लिया था इससे राज्य के स्थानीय व्यवसायियों, युवाओं को रोजगार मिलता था और पारदर्शिता से खरीदी होती थी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार ने जेम पोर्टल लागू करते समय झूठा दावा किया था, सीएसआईडीसी के रेट कांट्रैक्ट के माध्यम से सप्लाई में भ्रष्टाचार होता था जबकि यह पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था थी तथा इसमें राज्य के व्यवसायियों को संरक्षण मिलता था। स्थानीय बेरोजगारों का रोजगार छीनने के लिये तथा मोटा कमीशन वसूल करने के लिये सरकार ने जेम पोर्टल व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया था जो अब साबित हो रहा है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews