March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

रायगढ़ में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, राजनांदगांव में एक वार्ड में तीन लोगों की हत्या से प्रदेश में दहशत…

रायगढ़ में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, राजनांदगांव में एक वार्ड में तीन लोगों की हत्या से प्रदेश में दहशत…

प्रदेश में रोज हो रही हत्याएं डराने लगी है।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में रोज-रोज हो रही हत्याएं अब डराने लगी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य में अपराध और अपराधी दोनों बेलगाम हो गये है। रायगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या हो गई, राजनांदगांव में एक वार्ड में तीन लोगों की हत्या हो गई। प्रदेश का कोई ऐसा शहर नहीं है जहां प्रतिदिन एक-दो हत्यायें नहीं हो रही है। धमतरी में पिछले माह सरेआम राजधानी के तीन लोगों को मार डाला गया था। प्रदेश का आम आदमी बेहद डरा हुआ है। सरकार नागरिकों को जीवन जीने का भयमुक्त वातावरण देने में नाकामयाब साबित हो गई।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की विष्णुदेव सरकार पौने दो साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। साय सरकार के सवा साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी। एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मॉब लिंचिंग शुरू हो गयी आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। राजधानी में 5 बार गोलीबारी हो गयी। गौ तस्करी की घटनाएं शुरू हो गयी। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, दुर्ग में अबोध बच्ची की दुराचार के बाद हत्या हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी हो गयी। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें बढ़ गयी। लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है। नक्सली घटनायें बढ़ गयी सरकार ने सवा साल में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाया। रोज नक्सली हत्यायें कर रहे सरकार बयान देने तक सीमित है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews