
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ईदे मिलादुन्नबी की बधाई देते हुये कहा कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-ए-मिलाद उन नबी के पावन अवसर पर प्रदेश की जनता को बधाई मुबारकबाद। इस पावन दिन पर पैगम्बर मोहम्मद की शिक्षाओं का प्रकाश सभी को शांति और सद्भाव की ओर ले जाये।
बस्तर में बाढ़ पीड़ितों की सहायता में आगे आये…
बस्तर में बारिश में आई भीषण आपदा पर चिंता प्रकट करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह समय बस्तर के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने का है। कांग्रेस पार्टी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राहत सामग्री भेज रही है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि बस्तरवासियों की मदद के लिए आगे आये तथा मुक्तहस्त से सहायता करे।



