March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

भाजपा के नेता है गालीबाज, मोदी की माँ को भी गाली देने में संकोच नहीं यही इनका संस्कार…

भाजपा के नेता है गालीबाज, मोदी की माँ को भी गाली देने में संकोच नहीं यही इनका संस्कार…

भाजयुमो का प्रदर्शन पहले अपने नेता को गाली दो फिर कांग्रेस पर आरोप लगाकर सीनाजोरी करो…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भाजयुमो के प्रदर्शन को गालीबाज भाजपा नेता को बचाने राजनीतिक नौटंकी करार देते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजयुमो का प्रदर्शन अपने गालीबाज नेता को बचाने की राजनीतिक नौटंकी है। कांग्रेस पर झूठा आरोप लगाकर भाजपा अपने असंस्कारी चरित्र पर पर्दा करने में लगी है। पूरा देश ने देखा है कि भाजपा अपनी आदत के अनुसार कांग्रेस के मंच पर भाजपा के मुसलमान नेता को भेज कर किस प्रकार से गाली गलौज करवाया और उसकी वीडियो बनाकर ओछी राजनीति की है जिसका पर्दाफाश हो गया। असल में भाजपा के बड़े से लेकर छोटे नेता गालीबाज है, अभद्रता करना इन्हें सिखाया जाता है। वही सीख अब भाजपा को भारी पड़ रही है। भाजपाई अब अपने नेता मोदी की मां को गाली देने में भी संकोच नहीं कर रहे है। लोकतंत्र में इस प्रकार की हरकत अस्वीकार है और इसकी जननी भी भाजपा ही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा वोट चोरी के खिलाफ बिहार में कांग्रेस की वोट मेरा अधिकार यात्रा से घबराई हुई है। आंदोलन के खिलाफ वैमनायता फैलाने भाजपा ने गाली देने का षडयंत्र रचा। पूर्व में भी देखा गया है किसान आंदोलन ,छात्रों का आंदोलन, एनआरसी, के खिलाफ हुए आंदोलन में भाजपा के नेता भेष बदलकर शामिल होते थे और आंदोलनकारियों के बीच जाकर देश विरोधी नारेबाजी करते थे नफरत फैलाते थे। ऐसी हरकत करते थे जिसे आंदोलन के खिलाफ लोगों की नाराजगी बढ़े और आंदोलन असफल हो जाए वही षड्यंत्र बिहार में भी वोट अधिकार यात्रा के खिलाफ भाजपा ने रचा है कांग्रेस के मंच में भाजपा के सक्रिय सदस्य को भेज कर कार्यक्रम खत्म होने के बाद उस मंच से गाली दिलवाया गया उसकी वीडियो बनवाई गई और उस पर अब भाजपा के बड़े नेता ओछी राजनीति करके कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं जिसका भंडाफोड़ हो चुका है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरा देश ने देखा है किस प्रकार से नरेंद्र मोदी ने राजनीति में स्तरहीन हैं वक्तव्य दिया है। कांग्रेस से पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए जर्सी गाय 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड कांग्रेस की विधवा जैसी स्तरहीन भाषा मोदी की रही है। भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सती ने मां से राहुल गांधी के लिए मां की गंदी गाली दिया है। अनुराग सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर सहित कई ऐसे नेता हैं, जिनके बिगड़े बोल सोशल मीडिया में आज भी वायरल हो रहा है तो कांग्रेस पर आरोप लगाने के बजाये भाजपा अपने गिरेबान पर झांके और अपने नेताओं को संस्कार सिखाएं राजनीति विचारधाराओं की लड़ाई है, इसमें मर्यादा भाजपा के लोगों ने लांघ है। कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र में सुचिता की पक्षधर रही है वह भाजपा और मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध की है कभी अब अभद्रता नहीं की है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews