
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी रायपुर के माना इलाके में बड़ी नहर के पास आज सुबह बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्र हुए। अचानक हुए इस जमावड़े से इलाके में हलचल बढ़ गई। सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुँची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए कर्मचारियों को आगे बढ़ने से रोका।
ज्ञात हो कि सफाई कर्मचारी अपनी मांग को लेकर एकजुट हुए है, पहले भी कई बार स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले ज्ञापन, आवेदन, निवेदन किया जा चुका है, परंतु मांग पूरी न होने के कारण आज इन्होंने हल्ला बोला है बताया जा रहा है कि यह लोग सरकार द्वारा मांगे पूरी न होने के कारण बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर का घेराव करने निकले है।
पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति बड़ी संख्या में लोगों का एक जगह जुटना नियम विरुद्ध है, इसलिए इन्हें रोका गया है।



