March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

भाजपा मोर्चों के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष 25 को पदभार ग्रहण करेंगे…

भाजपा मोर्चों के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष 25 को पदभार ग्रहण करेंगे…

टिकरिहा के सम्मान में भाजयुमो की बाइक रैली भी निकलेगी।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कल 25 अगस्त को पदभार ग्रहण कर अपना दायित्व सम्हालेंगे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय व मोर्चों के सभी पूर्व अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में दोपहर दो बजे यह समारोह होगा। इस समारोह में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान कल 25 अगस्त को दायित्व ग्रहण करेंगे।

भाजयुमो की बाइक रैली भी…

इससे पहले भाजयुमो द्वारा श्री टिकरिहा के सम्मान में राजधानी के विभिन्न मार्गों से होकर बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली सुबह 10 बजे बंजारी माता मंदिर से प्रारंभ होगी और भनपुरी चौक, खमतराई बाजार चौक, फाफाडीह चौक, जयस्तंभ चौक, अंबेडकर चौक, भगत सिंह चौक, तेली बांधा तालाब (मरीन ड्राइव), मेक इन इंडिया चौक, वीआईपी चौक राम मंदिर, फुंडहर चौक, अटल चौक (एक्सप्रेस-वे), प्रदेश कार्यालय मोड़ से होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँचकर समाप्त होगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews