हज-2026 की प्रथम किश्त व दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मोहम्मद इमरान एवं पूर्व चेयरमेन एवं सदस्य मोहम्मद असलम खान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 09 से प्राप्त सूचना अनुसार, हज 2026 हेतु चयनित आवेदकों द्वारा यात्रा की पहली किश्त 1,52,300/- जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाकर अब 25/08/2025, एवं जमा राशि की पेय स्लिप, मेडिकल सर्टिफिकेट, हज आवेदन फॉर्म मय सहपत्र, अपलोड /जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाकर 30/08/2025 निर्धारित किया गया है। अतः राज्य के चयनित हज यात्री, अब उपरोक्तानुसार दिनांकों में यात्रा की पहली किश्त व दस्तावेज अपलोड /जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।




