March 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था रोज हो रही हत्याओ, चाकूबाजी, लूट से प्रदेश में डर का वातावरण – दीपक बैज 

प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था रोज हो रही हत्याओ, चाकूबाजी, लूट से प्रदेश में डर का वातावरण – दीपक बैज 

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था रोज हो रही हत्याओं, चाकूबाजी, लूट से प्रदेश में डर का वातावरण है। धमतरी में रायपुर के 3 युवको की चाकू मारकर हत्या हो गयी। राजधानी में डिलवरी ब्वाय को चाकू मार कर हत्या कर दिया गया। रोज हो रही हत्याओं और आपराधिक घटनाओं से पूरी राजधानी में भय का माहौल है, रायपुर में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, राजधानी रायपुर में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता भयावह हत्या की एक दो घटनाएं न होती हो, अपराधी इतने बेलगाम हो गये है कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार रहे, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार। पूरे प्रदेश में नागरिकों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कानून व्यवस्था तथा अपराधो पर नियंत्रण सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिये। लेकिन भाजपा सरकार की निगाह में बढ़ते अपराधिक घटनाये महत्वहीन है। रोज हो रही चाकूबाजी, बलात्कार, हत्याओं को रोकने के लिये सरकार कोई भी प्रयास ही नहीं कर रही है। महिलाएं घर से बाहर निकलने में डर रही है। व्यापारी डर के मारे रूपयो के लेन देन में घबरा रहे है। प्रदेश इतना अराजक माहौल 25 सालों में कभी नहीं था जितना साय सरकार में है।

भाजपा का तिरंगा अभियान प्रायश्चित के लिये…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की घर-घर तिरंगा अभियान नई राजनैतिक नौटंकी है। भाजपा का घर-घर तिरंगा अभियान प्रायश्चित के लिये है। आजादी के बाद 52 वर्षों तक आरएसएस के मुख्यालय नागपुर में तिरंगा नहीं फहराया गया था। आज भाजपाई देश भक्ति का ढोंग करने घर-घर तिरंगा अभियान चला रहे है। अपने पूर्वजों के पापों का प्रायश्चित करने भाजपाई तिरंगा अभियान की नौटंकी कर रहे है।

वोट चोरी पकडे जाने पर भाजपा तिलमिला रही…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का प्रमाण प्रस्तुत किया है। वोट चोरी का भांडा फूट जाने के बाद चुनाव आयोग का बचाव करने भाजपा क्यों सामने आ रही है? वोट चोरी में भाजपा को लाभ हुआ है इसलिये चुनाव आयोग का बचाव कर रहे है। चुनाव आयोग ने क्या भाजपा को अपना वकील या प्रवक्ता नियुक्त किया है? चुनाव आयोग क्या जवाब देने के लायक नहीं है? इसलिए भाजपा नेता जवाब दे रहे हैं ? इससे स्पष्ट है दाल में कुछ काल नहीं बल्कि पूरी दाल काली है।

गौठान का नाम बदलकर गौधाम के नाम से शुरू करने मजबूर हुयी सरकार…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा अभी तक गौठानो का विरोध करती थी, अब नाम बदलकर गौधाम के नाम से शुरू करना पड़ रहा है। केवल हाईवे के किनारे गौधाम क्यों? कांग्रेस सरकार के द्वारा बनाए गए सभी 10 हजार गौठानो को तत्काल शुरू करना चाहिये। गौठान छत्तीसगढ़ की परंपरा है, संस्कृति है, जिसका पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने संरक्षण और संवर्धन का काम किया, हाईकोर्ट की लगातार फटकार के बाद अब यह सरकार जागी है। गौधाम में गायो के चारा के लिये 10 रुपये का प्रावधान है। 10 रुपये में कहां से चारा पानी आ पायेगा? सरकार के निर्णय में व्यावहारिकता का आभाव है। गाय सड़कों पर कुचल कर मारी जा रही हैं, किसान खुली चराई से परेशान हैं, नागरिक सड़कों पर दुर्घटना के शिकार हो रहे, और कितनी मौत का इंतजार है इस सरकार को?

मस्जिदों में तिरंगा फहराने का फरमान…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने मस्जिदों में मदरसों में तिरंगा फहराने का फरमान जारी किया है। मुझे लगता है यह राजनैतिक प्रोपोगंडा के लिये किया गया है। मदरसों में तिरंगा तो फहराया जाता है। लेकिन किसी भी धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघर कही भी तिरंगा फहराने की परंपरा नहीं है। वैसे भी सभी धर्मावलंबी अपनी तिरंगा फहराने पर गर्व महसूस करते है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews