March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

वोट चोरी पकडे जाने पर भाजपा तिलमिला रही, चुनाव आयोग ने क्या भाजपा को प्रवक्ता या वकील बनाया है जो बचाव कर रही…

वोट चोरी पकडे जाने पर भाजपा तिलमिला रही, चुनाव आयोग ने क्या भाजपा को प्रवक्ता या वकील बनाया है जो बचाव कर रही…

इलाहाबाद में नरेंद्र मोदी सभा से इलेक्शन कमीशन को चेतावनी दे रहे थे तब भाजपा नेता ताली बजा रहे थे।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वोट चोरी का भांडा फूट जाने के बाद चुनाव आयोग का बचाव करने भाजपा क्यों सामने आ रही है? वोट चोरी में भाजपा को लाभ हुआ है इसलिये चुनाव आयोग का बचाव कर रहे है। चुनाव आयोग ने क्या भाजपा को अपना वकील या प्रवक्ता नियुक्त किया है? चुनाव आयोग क्या जवाब देने के लायक नहीं है? इसलिए भाजपा नेता जवाब दे रहे हैं ? इससे स्पष्ट है दाल में कुछ काल नहीं बल्कि पूरी दाल काली है। भाजपा नेताओं को भूलना नहीं चाहिए 2014 में नरेंद्र मोदी इलाहाबाद की सभा में भारत निर्वाचन आयोग को चेतावनी दिये थे, तब भाजपा के नेता ताली बजा रहे थे, उस दौरान कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग का बचाव नहीं किया था। आज कांग्रेस जब निर्वाचन आयोग पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है तो भाजपा किस हैसियत से उसका बचाव करती है। लालकृष्ण आडवाणी एवं जीवीएल नरसिम्हा राव ने ईवीएम पर बैन लगाने की मांग की पुस्तक लिखी तब भाजपा नेता पुस्तक बांट रहे थे तब कांग्रेस ने चुनाव आयोग का बचाव नहीं किया। जवाब चुनाव आयोग ने दिया था।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद सभी संवैधानिक संस्थाएं अविश्वसनीय क्यों हो गई? क्योंकि संस्थाओं ने अपना मूल्य काम छोड़कर भाजपा की अनुसांगिक संगठन की तरह काम करना शुरू कर दिया। चुनाव आयोग का विश्वास लगातार गिर रहा है, जिस प्रकार से मतदान के बाद चुनाव आयोग बार-बार डेटा बदलते है। बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया में जो धांधली सामने आ रही है यह तो लोकतंत्र को खत्म करने की तैयारी है। वोट देने के अधिकार से लोगों को वंचित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है और जब विपक्ष आवाज उठाता है तो भाजपा चुनाव आयोग की परोकार बनकर सामने क्यों आती है? भाजपा को पोल खोलने का डर सता रहा है। भाजपा चुनाव में धांधलियां कर वोट चोरी कर लोकतंत्र का अपहरण कर जीत दर्ज कराई है, उसकी पोल खुलने से डरी है इसलिए चुनाव आयोग का बचाव कर रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews