June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

सवन्नी ने ठेकेदारों को धमका कर शिकायतकर्ताओं से नहीं दूसरों से खंडन करवाये…

सवन्नी ने ठेकेदारों को धमका कर शिकायतकर्ताओं से नहीं दूसरों से खंडन करवाये…

पहली बार देख रहे है शिकायत की जांच नहीं खंडन करवाये जा रहे।

सवन्नी के खिलाफ शिकायत की जांच हो, पद से हटाया जाये।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। क्रेटा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर ठेकेदारों को धमकाने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री से क्रेडा के ठेकेदारों ने क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के खिलाफ तीन प्रतिशत कमीशन मांगने और धमकाने की शिकायत की है। जिसकी जांच के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय ने पत्र भी लिखा है, पूरी जानकारी मांगी है। मामला उजागर होने के बाद जिस प्रकार से पता चला है कि भूपेंद्र सवन्नी ने शिकायतकर्ताओं को डरा, धमका कर दबाव पूर्वक खंडन करवाना यह तो गुंडागर्दी है। ठेकेदारों ने कमीशन नहीं देने पर जो धमकी देने की शिकायत की है वह तो इस खंडन पत्र से प्रमाणित हो गया है। पहली बार प्रदेश देख रहा है कि मुख्यमंत्री के पास शिकायत करने पर शिकायत की जांच नहीं हो रही है, बल्कि इसका दबाव पूर्वक खंडन करवाया जा रहा है। शिकायतकर्ता कोई और है, शिकायत का खंडन करने वाले कोई और है। शिकायतकर्ता अभी भी जांच की मांग कर रहे। मुख्यमंत्री इस विषय को तत्काल संज्ञान में ले और भूपेंद्र सवन्नी को पद से हटाकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाये चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सुशासन की बात करने वाली भाजपा की सरकार में भाजपा नेताओं का आचरण जनता के बीच उजागर हो गया है। किस प्रकार से शिकायतकर्ताओं को डराया जाता है, जब मुख्यमंत्री के पास की गई शिकायत पर इस प्रकार का आचरण देखने को मिल रहा है तो आम जनता किसके पास शिकायत करें, जहां उन्हें न्याय मिले। क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी क्या मुख्यमंत्री से भी ऊपर है जो मुख्यमंत्री के द्वारा प्रकरण की जांच के आदेश के बाद शिकायतकर्ताओं को दबाव डालकर शिकायत वापस करा रहे है? क्या प्रदेश में जंगलराज है? भाजपा नेता इस प्रकार से गुंडागर्दी करेंगे। यही हाल पूरे प्रदेश में है, कहीं भी शिकायतकर्ताओं की शिकायत सुनी नहीं जा रही है बल्कि उसे इसी प्रकार डरा कर, धमका कर शिकायत वापस लेने मजबूर किया जाता है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!