हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ रायपुर छत्तीसगढ़।
स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी का बैठक दिनांक 27 जुलाई 2025 दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे जिला रायपुर के कलेक्टर पार्क में आयोजित किया जाएगा।
बैठक का उद्देश्य:-
(1) 15 जून 2025 से अनिश्चित कलिन हड़ताल जारी है परंतु प्रदेश स्तर पर सहयोग राशि उपलब्ध नहीं कराने के संबंध में।
(2) अनिश्चित कालीन हड़ताल को प्रदेश स्तर में धरना प्रदर्शन किया जाए या सभी जिला अपने-अपने जिले में हड़ताल धरना प्रदर्शन करने के संबंध में।
(3) सरगुजा संभाग के सफाई कर्मचारी सदस्यों संघ की मांगों को लेकर अंबिकापुर से कावड़ पद यात्रा करते हुए जशपुर मुख्यमंत्री बगिया निवास तक जाने के संबंध में।
(4) मंत्री अरुण साव, ओ पी चौधरी, विजय शर्मा निवास घेराव तैयारी पर रणनीति और चर्चा के संबंध में।
(5) रायपुर से बस्तर मार्ग केशकाल घाटी का चक्का जाम किए जाने के संबंध में।
(6) मोदी गारंटी का वादा पूरा कराने और संघ की मांगों को लेकर दिल्ली जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन करने के संबंध में।
आदि विषयों पर चर्चा किया जाना है इन सभी विषयों पर प्रस्ताव पारित कर अमल किए जाने के संबंध में यह बैठक आयोजित किया जा रहा है जिसमें आप सभी की उपस्थित प्रार्थनीय व अनिवार्य है।



