भूपेश बघेल बोले मोदी और शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए भेजा ईडी को।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह गिरफ्तारी शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। ईडी ने चैतन्य बघेल को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चैतन्य को 22 जुलाई तक ईडी की 5 दिन की रिमांड पर भेजा है। रायपुर कोर्ट में भूपेश बघेल, चरणदास महंत, मोहम्मद अकबर समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इसके पहले भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ईडी आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडाणी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। भिलाई निवास में साहेब ने ईडी भेज दी है। विधानसभा जाते वक्त भूपेश बघेल ने कहा- पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ईडी को भेजा गया था। इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी-शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए ईडी को भेजा है। भूपेश बघेल न झुकेगा और न ही डरेगा। आज विधानसभा में अडाणी का मुद्दा उठेगा। इसलिए ईडी को भेजा गया है।

कांग्रेस नेताओं को डराने-धमकाने के लिए ईडी का दुरुपयोग- मोहन मरकाम
कोंडागांव में कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं को डराने-धमकाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। जनता के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि जब भी कांग्रेस ने अडाणी के खिलाफ मुद्दा उठाया है, ईडी ने कार्रवाई की है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पुलिस के साथ हुई झड़प…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी ने छापेमारी कि, जहां तीन गाड़ियों में ईडी की टीम सुबह 6 बजे भूपेश बघेल के निवास पहुंची, वहीं ईडी की कार्यवाही को लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश के घर के बाहर पहुंचे है। जहां कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वहीं ईडी के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके साथ ही पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इसके बाद भूपेश बघेल मीडिया के सामने आए और सरकार पर निशाना साधा। फिर विधानसभा के लिए रवाना हुए।
हमें न्यायालय पर भरोसा – महंत
ईडी की रेड कार्रवाई पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ईडी की रेड कार्रवाई पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि तमनार में अनैतिक, असंवैधानिक, पैसा कानून के विरोध में स्थगन लाया। अडानी को पेड़ काटने की अनुमति दी इसलिए स्थगन लाए। राज्य सरकार अडानी का सहयोग कर रही है।

भूपेश बघेल अब न टूटेगा, न झुकेगा…
विधानसभा के लिए रवाना होने से पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा-आज मेरे बेटे का जन्मदिन है। पिछले साल 2023 में मेरे जन्मदिन में ईडी को भेजा गया था। अब आज तो विधानसभा में अडानी का मामला उठाना है और अपने मालिक को खुश करने के लिए मोदी और शाह ने ईडी मेरे घर भेज दिया है। हम लोग डरने वाले नहीं है और न झुकने वाले हैं।



