March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Education State

सभी जिलों से पदयात्रा करते हुए तूता धरना स्थल पहुंचे स्कूल सफाई कर्मचारी, मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने हेतु बड़ी संख्या बल के साथ निकाली गई रैली…

सभी जिलों से पदयात्रा करते हुए तूता धरना स्थल पहुंचे स्कूल सफाई कर्मचारी, मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने हेतु बड़ी संख्या बल के साथ निकाली गई रैली…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी संघ अपनी मांगों को ले कर 15 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। संघ की मांगों को पूरा किए जाने को लेकर 2 जून को छत्तीसगढ़ के समस्त ब्लॉक मुख्यालय, 6 जून को जिला मुख्यालय और 10 जून को प्रदेश स्तरीय हड़ताल नया रायपुर तूता धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन करने के बाद संघ द्वारा मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम पर ज्ञापन सौपा जा चुका है।

जिसके बाद भी मांगों को संज्ञान में नहीं लिए जाने से नाराज़ सफाई कर्मचारी 16 जुलाई को पदयात्रा करते हुए रायपुर सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपने के लिए भारी संख्या में पहुंच कर नारेबाज़ी करते नज़र आए। संघ के प्रदेश मीडिया प्रदीप वर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि हम सरकार के द्वारा सकारात्मक पहल नहीं किए जाने के कारण नया रायपुर तूता धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है।

उन्होंने आगे कहा है कि 43301 कर्मचारी स्कूल साफ सफाई पूरी ईमानदारी से करते आ रहे हैं अधिकांश स्कूलों में भृत्य चपरासी नहीं होने के कारण उनके सभी कामों को सफाई कर्मचारी सदस्य करते हैं l जिसके कारण पूरा दिन स्कूलों में व्यक्तित हो जाता है। पूरा दिन स्कूलों में काम करने के पश्चात3000-3500रू प्रति माह मानदेय भुगतान किया जाता है। जो कि इस महंगाई भरे दौर में इतने कम रुपए में अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पाते हैं।

इसलिए कलेक्टर दर पर निर्धारित राशि प्रदान किए जाने को लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी सदस्य रायपुर पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप और मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा है कि संघ की मांग- पूर्णकालिक कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाए और युक्ति युक्तकरण के तहत जिस स्कूल का समायोजन दूसरे स्कूल में किया जा रहा है उस स्कूल के सफाई कर्मचारी सदस्य का भी समायोजन किया जाये।

उन्होंने पत्रकारों को जनता की आवाज़ बताते हुए आग्रह किया है कि संघ की मांगों को कवरेज के माध्यम से ऊपर तक पहुंचने की कोशिश करें।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews