March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Education State

16 जुलाई को स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचेंगे रायपुर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन…

16 जुलाई को स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचेंगे रायपुर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। स्कूल सफाई कर्मचारी संघ प्रांतीय आह्वान पर संघ की मांगों को लेकर 15 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। संघ की मांगों को पूरा किए जाने को लेकर 2 जून को छत्तीसगढ़ के समस्त ब्लॉक मुख्यालय, 6 जून को जिला मुख्यालय और 10 जून को प्रदेश स्तरीय हड़ताल नया रायपुर तूता धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम पर ज्ञापन सौपा जा चुका है। उसके बाद भी मांगों को संज्ञान में नहीं ले जाने के कारण प्रदेश भर के स्कूल सफाई कर्मचारी सदस्य पदयात्रा करते हुए 16 जुलाई को रायपुर सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे। सरकार के द्वारा सकारात्मक पहल नहीं किए जाने पर नया रायपुर तूता धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे।

संघ के प्रदेश मीडिया प्रदीप वर्मा का कहना है। 43301 कर्मचारी स्कूल साफ सफाई पूरी ईमानदारी से करते आ रहे हैं अधिकांश स्कूलों में भृत्य चपरासी नहीं होने के कारण उनके सभी कामों को सफाई कर्मचारी सदस्य करते हैं।

जिसके कारण पूरा दिन स्कूलों में व्यक्तित हो जाता है। पूरा दिन स्कूलों में काम करने के पश्चात 3000-3500रू प्रति माह मानदेय भुगतान किया जाता है। जो कि इस महंगाई भरे दौर में इतने कम रुपए में अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पाते हैं।

इसलिए कलेक्टर दरपर निर्धारित राशि प्रदान किए जाने को लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी सदस्य रायपुर पहुंच कर ज्ञापन सौंपेंगे और मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखेंगे।

संघ की मांग- पूर्णकालिक कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाए और युक्ति युक्तकरण के तहत कर्मचारियों को यथावत काम पर रखा जाए।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews