12 जुलाई से सफाई कर्मचारी पदयात्रा करके रायपुर पहुंचेंगे 16 जुलाई को मुख्यमंत्री को सौपेगे ज्ञापन…
स्कूलों कि सफाई नहीं होने पर निकल रहा सांप बिच्छू बच्चों को हो सकता है खतरा प्रशासन नहीं ले रहा सुध।
10463 स्कूल बंद होने पर सफाई कर्मचारी हों जाएंगे बेरोजगार।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि सरकारी स्कूलों में पिछले 15 वर्षों से 43301 अंशकालिक सफाई कर्मचारी कार्यरत है केवल 2 घंटे साफ सफाई करना निर्धारित है। परंतु अधिकांश स्कूलों में भृत्य, चपरासी नहीं होने के कारण उनके सभी काम सफाई कर्मचारी को करना पड़ता है।
प्रधान पाठक संघ और शिक्षक संगठन कर्मचारियों के स्कूल, संस्था के प्रति लगन, मेहनत, ईमानदारी को देखते हुए। भृत्य, चपरासी के पदों पर समायोजित करने के लिए सहमति,समर्थन पत्र मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव और संचालक को पत्र भी लिखा है।
पूरा दिन स्कूलों में काम करने पर मेहताना केवल प्रतिमाह 3000 से 3400 रु दिया जाता है। जो कि इस महंगाई भरे दौर में इतने कम रुपए में परिवार का पालन पोषण नहीं कर पाते हैं। संघ की मांगों को पिछले 15 वर्षों से मांग करते आ रहे हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घोषणा पत्र में 50% वेतन वृद्धि और संघ की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। जो कि आज पर्यंत तक पूरी नहीं होन के कारण संघ के कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
वर्तमान साय सरकार के द्वारा 10463 स्कूलों को बंद कर रही है जिसके करण 10463 सफाई कर्मचारी 15 वर्ष काम करने के पश्चात बेरोजगार हो जाएंगे।
जिसके कारण कर्मचारियों और उनके परिवार की रोजी-रोटी छिन जाएगी।
15 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल मे होने के कारण स्कूल बाथरूम की साफ सफाई स्कूली छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। साफ सफाई के दौरान सांप बिच्छू निकल रहा है जिस स्कूल में सफाई नहीं हो रही है कहीं गंदगी फैली हुई है। जिसके कारण सांप बिच्छू डेरा बना चुके हैं। गंदगी होने पर बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पडेगा।
संघ की मांग को सरकार के द्वारा संज्ञान नहीं लिए जाने पर 12 जुलाई से स्कूल सफाई कर्मचारी पदयात्रा करते हुए 16 जुलाई 2025 को रायपुर मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और ज्ञापन सौप कर नया रायपुर तूता स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन करेंगे।
संघ की मांगे-
पूर्णकालिक कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाए और युक्ति युक्त करण के तहत कर्मचारियों का समायोजन किया जाए।



