March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Education State

छत्तीसगढ़ सरकार की वादाखिलाफी से कर्मचारी संघ नाराज…

छत्तीसगढ़ सरकार की वादाखिलाफी से कर्मचारी संघ नाराज…

प्रदेश स्तरीय बैठक हुई संपन्न 12 जुलाई से करेंगे पदयात्रा 16 जुलाई को रायपुर मुख्यमंत्री निवास में जाकर सौंपेंगे ज्ञापन।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि सरकारी स्कूलों में कार्यरत सफाई कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर कलेक्टर पार्क में 6 जुलाई दिन रविवार को संपन्न हुई।
संघ में 43301 कर्मचारी है जो कि पिछले 15 वर्षों से कलेक्टर दर की वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने 50% वेतन वृद्धि का वादा किया था अथवा पूर्णकालिन करने का मौखिक रूप से आश्वासन भी दिया था। परंतु छत्तीसगढ़ में भाजपा की साय सरकार को लगभग 20 माह बीत जाने के बाद भी संघ की मांगे पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश है।

कर्मचारी संघ की मांगे पूरी नहीं होने पर 2 जून को ब्लॉक मुख्यालय, 6 जून को जिला मुख्यालय और 10 जून को प्रदेश मुख्यालय रायपुर तूता में धरना प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौपा गया था, जिसके बाद भी सरकार के द्वारा संज्ञान में नहीं लिए जाने पर 15 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।

संघ की मांगों को पूरा किए जाने को लेकर लंबे समय से ज्ञापन देते आ रहे हैं अथवा भारतीय जनता पार्टी के विधायक व जनप्रतिनिधि के माध्यम से मांगों के संबंध में सकारात्मक पहल के लिए गुहार भी लगाई जा रही है, परंतु सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण प्रदेश भर के कर्मचारी 12 जूलाई से सभी संभाग मुख्यालय से पदयात्रा करते हुए 16 जुलाई को रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।
उसके बाद भी मांगों को संज्ञान में नहीं लिए जाने पर रायपुर तूता धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष संतोष खांडेकर, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनुसूईया सोनवानी, रायपुर संभाग अध्यक्ष श्याम रतन सागर, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनेश्वर लहरें, प्रदेश सचिव भीम कुमार पटेला, सरगुजा संभाग अध्यक्ष दुलारचंद कश्यप, मोहित कोसरिया, देवेंद्र यादव, सुखचरण साहू, अशोक मंडले चेतराम धुर्वे संतोष नवरंग मन्नू सिंह राजू बघेल संतोष बंदे, मालिक राम गायकवाड बस्तर सरगुजा से सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी शामिल हुए है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews