स्कूलों में निकल रहा सांप बिच्छू बच्चों को हो सकता है खतरा।
10463 स्कूल बंद होने पर 50000 सफाई कर्मचारी और रसोईया होंगे बेरोजगार।
6 जुलाई को प्रदेश स्तरीय बैठक में रायपुर मुख्यमंत्री निवास, विधानसभा, मंत्रालय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय घेराव की बनेगी रणनीति।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि सफाई कर्मचारी स्कूलों में पिछले 15 वर्षों से 43301 स्कूल सफाई कर्मचारी कार्यरत है स्कूलों में केवल 2 घंटे साफ सफाई करना निर्धारित है। परंतु अधिकांश स्कूलों में भृत्य, चपरासी नहीं होने के कारण उनके सभी काम कर्मचारियों को करना पड़ता है। कर्मचारियों के स्कूल संस्था के प्रति लगन, मेहनत, ईमानदारी को देखते हुए प्रधान पाठक संघ और शिक्षक संगठनों के द्वारा भृत्य, चपरासी के पदों पर समायोजित करने के लिए सहमति, समर्थन पत्र मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव और संचालक को पत्र भी लिखा है। पूरा दिन स्कूलों में काम करने पर मेहताना केवल प्रतिमाह 3000 से 3400 रु दिया जाता है। जो कि इस महंगाई भरे दौर में इतने कम रुपए में परिवार का पालन पोषण नहीं कर पाते हैं। संघ की मांगों को पिछले 15 वर्षों से मांग करते आ रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घोषणा पत्र में 50% वेतन वृद्धि और संघ की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। जो कि आज पर्यंत तक पूरी नहीं होने के कारण संघ के कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
सन 2014 में भाजपा के रमन सरकार के द्वारा 4 घंटे कार्य पर प्रति माह 2586 दिया जा रहा था जिसे कटौती करके दो घंटे काम लेकर 1250 रुपए भुकतान किया जाने लगा।
वर्तमान साय सरकार के द्वारा 10463 स्कूलों को बंद कर रही है जिसके करण 10463 सफाई कर्मचारी 15 वर्ष काम करने के पश्चात बेरोजगार हो जाएंगे।

15 वर्ष सेवा देने पश्चात कर्मचारियों की उम्र 40 से 50 वर्ष हो चुकी है। उम्र अधिक हो जाने के कारण दूसरी जगह नौकरी भी नहीं मिलेगी। स्कूलों के बंद होने पर लगभग सफाई कर्मचारी और स्कूल मध्यान भोजन रसोईया मिलाकर 50000 सदस्य बेरोजगार हो जाएंगे। अर्थात 50000 परिवार की रोजी-रोटी छिन जाएगी।
अगर यह प्रधानमंत्री मोदी जी और साय सरकार के अच्छे दिन है तो हमें रोजी-रोटी छीनने वाले अच्छे दिन नहीं चाहिए।
कर्मचारी मांगों को लेकर 15 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल मे होने के कारण स्कूल बाथरूम की साफ सफाई स्कूली छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। साफ सफाई के दौरान सांप बिच्छू निकल रहा है जिस स्कूल में सफाई नहीं हो रही है कहीं गंदगी फैली हुई है।
सांप बिच्छू से बच्चों को खतरा हो सकता है वहीं दूसरी ओर गंदगी होने पर बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पडेगा।
अगर सरकार 6 जुलाई तक मांगों के संबंध में सकारात्मक पहल नहीं होने पर संघ के द्वारा मुख्यमंत्री निवास, विधानसभा,मंत्रालय, व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।

संघ की मांगे-
पूर्णकालिक कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाए और युक्ति युक्त करण के तहत कर्मचारियों का समायोजन किया जाए।



