March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

सरकार निजी अस्पतालों का भुगतान नही कर रही आयुष्मान कार्डधारी मरीज भटक रहे…

सरकार निजी अस्पतालों का भुगतान नही कर रही आयुष्मान कार्डधारी मरीज भटक रहे…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भाजपा सरकार निजी अस्पतालों का भुगतान नहीं कर रही है जिसके कारण निजी अस्पताल आयुष्मान कार्ड पर मरीजों के ईलाज में आनाकानी कर रहे है, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार की स्टेट नोडल एजेंसी द्वारा फरवरी 2025 से क्लेम प्रोसेसिंग बंद करा दिया है, जिसके चलते निजी अस्पतालों के भुगतान अटक गए हैं। 30 मार्च 2025 को टीपीए का अनुबंध भी खत्म हो चुका है, इस सरकार की अकर्मण्यता के चलते नई टीपीए कंपनी के अनुबंध की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो पाई है। बकाया भुगतान नहीं मिलने से अनेकों निजी अस्पतालों में तालाबंदी की नौबत आ गई है। कई बड़े अस्पताल आयुष्मान कार्ड से मरीजों को बिना इलाज के लिए लौटाने लगे हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोटे कमीशन के लालच में सरकार जिद पर अड़ी है, इसलिए सहमति नहीं बन पा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य स्टेट नोडल एजेंसी द्वारा क्लेम और पेमेंट प्रोसेसिंग कार्य हेतु निविदा आमंत्रित की गई थी, लेकिन स्टेट नोडल एजेंसी द्वारा लगाई जा रही टेंडर शर्तों से कोई भी कंपनी सहमत नहीं होने से कोई भी कंपनी ने इस टेंडर प्रक्रिया में निर्धारित तिथि में भाग नहीं लिया था फिर भी टेंडर प्रक्रिया को ना ही निरस्त किया गया और ना ही शर्तों में सुधार किया गया है। उन्ही शर्तों पर फिर से टेंडर प्रक्रिया किए जाने को दबावपूर्ण तरीके से सफल बनाने में प्रयास किए जा रहे हैं। ज्ञात हो कंपनी को स्टेट नोडल एजेंसी के स्वास्थ्य संचालनालय में ऑफिस बनाकर क्लेम प्रोसेस करने की शर्त रखी गई है। इच्छुक कंपनी के अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि स्टेट नोडल एजेंसी के कार्यालय में क्लेम प्रोसेसिंग का कार्य करने से स्टेट नोडल एजेंसी अधिकारियों का दखल बढ़ जाएगा और इसकी निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लग जाएगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews