March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

किसान, जवान, संविधान सभा की तैयारी बैठक संपन्न, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल…

किसान, जवान, संविधान सभा की तैयारी बैठक संपन्न, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल…

युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, विधानसभा प्रभारियों की बैठक संपन्न…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। 7 जुलाई को राजधानी में होने वाली किसान, जवान, संविधान सभा की तैयारी बैठक राजीव भवन में संपन्न हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं विधानसभा प्रभारियों की बैठक लिया। युवा कांग्रेस एवं विधानसभा प्रभारियों की बैठक में एआईसीसी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 7 जुलाई को राजधानी रायपुर में होने वाली किसान, जवान, संविधान सभा ऐतिहासिक होगी। सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री के.सी. वेणुगोपाल भी संबोधित करेंगे। यह सभा देश के वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद करने आयोजित की गयी है। सभा का उद्देश्य उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किये जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है। यह सभा आम नागरिक की आवाज को बुलंद करेगा, जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर करेगा और हमारे संविधान में निहित मूल्यों पर फिर से जोर देगी। राजधानी रायपुर में होने वाली सभा पूरे प्रदेश के किसानों, जवानों के हक के लिए मील का पत्थर साबित होगी। हमें पूरी ताकत लगा कर सभा को सफल बनाना है। युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित पूरी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए यह सभा सफल बनाना एक लक्ष्य है। हम सब ऐतिहासिक सभा का आयोजन करेंगे।

एआईसीसी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस सभा के माध्यम से हम संविधान की रक्षा करने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को बनाये रखने और हम भारतीय के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिये लड़ने के लिये जनता की आवाज उठायेंगे। हम इस देश के गरीबों की, किसानों की, जवानों की अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे उनके अधिकारों की वकालत करेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे।

विधानसभा प्रभारियों की बैठक में राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, पूर्व विधायक अनीता योगेन्द्र शर्मा, आलोक चंद्राकर, विनोद तिवारी, देवेन्द्र सिंह, नीता लोधी, सुजीत बघेल, भुवनेश्वर बघेल, पंकज मिश्रा, आनंद पवार, सुनील कुकरेजा, युगल पाण्डेय, नीलम चंद्राकर, सतीश अग्रवाल, हितेन्द्र ठाकुर, अमित शर्मा (बंटी), पिंटू कर्रे, अयुब खान, लालजी चंद्रवंशी, महेन्द्र गंगोत्री, लेखराम साहू, पूर्णचंद पाढ़ी, विपिन मिश्रा, तपन चंद्राकर, मो. इरफान खान, राजेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र पप्पू बंजारे उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews