March 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 1 साल पूरा होने पर कांग्रेस का प्रहार…

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 1 साल पूरा होने पर कांग्रेस का प्रहार…

अर्थव्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, विदेश नीति, रोजगार, कृषि सभी क्षेत्र में मोदी सरकार नाकाम – दीपक बैज

मोदी सरकार 11 साल में फेलियर साबित हुई

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार के 11 सालों के अपने कार्यकाल में हर क्षेत्र में विफल साबित हुई। देश की विकास दर 6.5 से कम है, जो कोविड के बाद सबसे कम है। मेक इन इंडिया फेक इन इंडिया साबित हुआ। 2024 में 12700 से अधिक र्स्टाटअप बंद हो गये। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून व्यवस्था मोदी सरकार के 11 साल सालो में बर्बाद हो गयी। मणिपुर जल रहा प्रधानमंत्री मोदी नजर चुराते है, पहलगाम हत्याकांड में खुफिया इनपुट को मोदी सरकार ने नजरअंदाज किया, ऑपरेशन सिंदूर का संघर्ष विराम अमेरिकी राष्ट्रपति के घोषणा के बाद किया गया। डोनाल्ड ट्रंप दावा करते है युद्ध विराम उन्होंने कराया। मोदी सरकार उस मौन है। चीन, भारत की जमीन पर कब्जा करता है लेकिन चीन के साथ भारत का व्यापार 99 अरब डालर का आंकड़ा पार कर चुका है। 11 सालों में मोदी सरकार ने देश की जनता को निराश किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 11 साल में मोदी सरकार चुनाव में किये वादे को पूरा करने में फेलियर साबित हुई है। अच्छे दिन के सपने दिखा कर और 15-15 लाख रूपए खाता में आने का सब्जबाग दिखाकर 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा कर जनता का वोट लेने के बाद मोदी सरकार वोट देने वाली जनता की मूल जरूरत दूध, दही, चावल, दाल, गेहूं, आटा बेसन, पुस्तक, कॉपी, स्टेशनरी, हवाई चप्पल पर ही टैक्स वसूल रही है। पेट्रोल, डीजल पर मनमाना एक्साइज ड्यूटी लगा कर 27 लाख करोड़ रूपए जनता की जेब से निकाल लिया गया। रसोई गैस के दाम में मनमाना वृद्धि कर लूटमार की जा रही है। हर साल दो करोड़ युवाओं के लिये रोजगार का वादा मोदी ने 2014 में किया था, लेकिन 11 सालों में रोजगार के अवसर समाप्त कर दिये गये। जीएसटी नोटबंदी के कारण नौकरियां कम हो गयी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के नेता बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी पर चर्चा करने से भाग रहे है। देश की जनता का महंगाई से बुरा हाल है। केंद्र में बैठी सरकार मात्र 2 लोग अडानी, अंबानी की आय बढ़ाने के लिये कर रही है। देश की अर्थव्यवस्था डूबने की कगार पर है, बैंक डूब रहे है, एलआईसी डूब रहे है, सरकारी कंपनियां बिक रही है, आम लोगों के रोजगार छीने जा रहे हैं, महंगाई का प्रकोप घर-घर में दिख रहा है पर जवाब देने से बचने के लिए भाजपा का नेता धर्म से धर्म को लड़ा कर, जात से जात को लड़ा कर वैमनस्यता फैलाकर राजनीतिक रोटी सेक रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में असफल और नकारा साबित हुई है। अभी हाल ही में देश भर में हुई सर्वे में एक बात सामने आई है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों, रोजगार देने में असफलता, पेट्रोल, डीजल में मनमाना एक्साइज ड्यूटी, रेल यात्रा का महंगा होना, सड़कों पर टोल टैक्स के दरों में वृद्धि एवं आवश्यक वस्तुओं पर भी लगाई गई जीएसटी के चलते आम लोगों के आय एवं बचत घटी है और मुखिया को घर चलाने के लिए घर की आवश्यकताओं को पूर्ति करने के लिए 77 प्रतिशत तक के ऋण लेने पड़े है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को कोई वास्ता नहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews