March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

सरकार नशा खोरी को बढ़ाने हर स्तर पर योजना बना रही…

सरकार नशा खोरी को बढ़ाने हर स्तर पर योजना बना रही…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राज्य सरकार के द्वारा बीयर बनाकर बेचने मिनी प्लांट लगाने की अनुमति देने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार राजस्व कमाने मादक प्रदार्थो से काली कमाई करने, भ्रष्टाचार करने, नशा खोरी को बढ़ावा दे रही है। अपना नैतिक और सामाजिक दायित्व भूल चुकी है। जो भाजपा विपक्ष में रहते शराबबंदी की मांग करती रही वो सरकार में आते है महिलाओं को शराब की ओर आकर्षित करने में जुटी है लाइसेंसी मयखानों में महिलाओं को दो पैग शराब फ्री ऑफर चल रही है। शराब लोगों को सहूलियत से कैसे मिले, उसका सेवन आसानी से कैसे कर सके इसके लिए पहले अहाता को वातानुकूलित किया, शराब की ब्रांड की उपलब्धता की जानकारी के लिए मनपसन्द ऐप लॉन्च किया होटल, ढाबों में शराब पिलाने की लायसेंस दी, अब हर चौक चौराहों में चाय दुकान की तरह बीयर बेचने, बनाने की अनुमति दे रही है। भाजपा प्रदेश को नशा के गर्त में धकेल रही है, ये बेहद ही चिंता का विषय है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में नशीली वस्तुएं अवैध शराब, गांजा, अफीम, ड्रग्स खुलेआम बिक रहे थानों के बगल में चौक-चौराहा में बिक रहा है उसे सरकार रोक नहीं पा रही है, आम लोगों को नशा से दूर रहने कोई उपाय नहीं कर रही है बल्कि मादक प्रदार्थो की बिक्री कैसे तेजी से बढ़े? ज्यादा से ज्यादा लोग शराब और बीयर का सेवन करें? लोगो तक सहजता से मादक पदार्थ कैसे पहुंचे? मादक पदार्थों की ओर लोग कैसे आकर्षित हो इसके लिए योजना बनाकर काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की पूर्व सरकार ने शराब का सरकारीकरण किया। गांव-गांव में शराब दुकान खोला था और वर्तमान भाजपा की सरकार चौक-चौक पर बियर दुकान खोल रही है। जगह-जगह अहाता खोल रही है, शराब सेवन कराने की छूट दे रही है। भाजपा अपना नैतिक और सामाजिक दायित्व भूल चुकी है। वह यह भूल चुकी है कि नशा की गिरफ्त में आकर हर वर्ग तबाह होगा। प्रदेश बर्बाद होगा लेकिन सरकार में बैठे लोगों को इसकी परवाह नहीं है। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रति व्यक्ति शराब की खपत पांच लीटर से अधिक हो गई है और प्रति व्यक्ति शराब से कमाई 3600 हो गई। शराब सेवन करने वाली महिलाओं की संख्या 5 प्रतिशत हो गई है सरकार इसे रोकने कोई काम नहीं कर रही है बल्कि इसको बढ़ावा दे रही है सरकार को तत्काल मादक पदार्थों के विक्रय बढ़ाने के लिए बनाई गई योजना वापस लेना चाहियें।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews